स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की : पंडाल में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा को सुना तथा शीश नवाकर आशीर्वाद किया प्राप्त

by
शिमला, 13 जून – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ननाहर पंचायत के गांव मलकौत (कलून) में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन रजनीश किमटा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की।
उन्होंने लोगों के साथ पंडाल में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा को सुना तथा शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 06 जून, 2024 से 13 जून, 2024 तक चला, जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने कथावाचक विश्व विख्यात भागवत भास्कर की उपाधि से अलंकृत कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज से श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन सुना।
उन्होंने इस कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक सुंदर समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी का यह 1547 वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा थी।
श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस रामलोक साधुपुल के संस्थापक अमर देव महंत जी ने भी शिरकत की तथा कथा को सुना।
इस से पूर्व कथा में मशहूर भजन गायक भईया किशन दास सिरसा वाले ने भजन के माध्यम से समा बांधा।
भागवत कथा में प्रत्येक दिन जिला शिमला के चौपाल, ठियोग, जुब्बल कोटखाई, सिरमौर तथा अन्य राज्यों से लगभग 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सभी लोगों के लिए प्रसाद स्वरूप भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। बेहतर व्यवस्था के लिए लोगों ने खूब प्रशंसा की।
श्रीमद् भागवत कथा आयोजक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने परिवार सहित श्रीमद् भागवत कथा में आ रहे लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, बिजली बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता, परिवार सदस्य में पिता रोशन लाल किमटा, माता शकुंतला किमटा, पत्नी अनीता किमटा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले….गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’

धर्मशाला । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बरी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में ‘चिट्टे से बचें, योग चुनें’ विषय पर योग सत्र आयोजित

बीबीएन, 04 फरवरी (तारा) : राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियां (नालागढ़) में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक “चिट्टे से बचें, योग चुनें” विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर बच्चा पांच बच्चों को नशे से दूर रहने लिए करेगा जागरूक – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : सुन्नी डिग्री कॉलेज में वीरवार को प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद् वार्ड करियां के हुए सीमांकन में हो शुद्धिकरण : मनोज ….वक्तपुर वार्ड को खत्म करना गलत निर्णय : नीलम….तीसा का एक जिला परिषद वार्ड बढ़ाना जरूरी : त्रिलोक

  एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा में हाल ही में जो जिला परिषद् वार्ड का सीमांकन हुआ है हम उसके बिलकुल भी समर्थन में नहीं हैं। क्योंकि सीमांकन जब होता है तो मैप के...
Translate »
error: Content is protected !!