स्वास्थ्य विभाग और नगर समिति की संयुक्त टीम ने स्कूली बच्चों को मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया 

by

गढ़शंकर  : वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के मार्गदर्शन में माननीय जिलाधीश  एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में मलेरिया रोधी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग और नगर समिति की संयुक्त टीम ने आज एस.डी. पब्लिक स्कूल गढ़शंकर के बच्चों और स्टाफ सदस्यों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिम राजेश परती ने कहा कि मलेरिया एनोफिलीज नामक मादा मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर अपने अंडे साफ और खड़े पानी में देता है जो बाद में लार्वा और मच्छरों में बदल जाता है। यह मच्छर इंसानों को शाम और सुबह के वक्त काटता है। मलेरिया से बचाव के लिए घरों में साफ पानी रखें। प्रत्येक शुक्रवार को घर में कूलर, गमले आदि से पानी निकालकर खाली रखें ताकि मलेरिया के लार्वा को खत्म किया जा सके। इस मौके पर राजेश परती, मनप्रीत कौर, विवेक, नर्सिंग स्टूडेंट और नगर समिति की गुरप्रीत कौर मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जसविंदर कौर मान नगर कौंसिल गढ़शंकर की सीनियर वाईस प्रधान और जूनियर वाईस प्रधान किरपाल राम पाला निर्वाचित

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर के सीनियर वाईस प्रधान और जूनियर  वाईस प्रधान के पदों का चुनाव नगर कौंसिल गढ़शंकर के कार्यालय में ओशी मंडल (आईएएस) उप मंडल मजिस्ट्रेट-सह-कन्वीनर नगर कौंसिल गढ़शंकर की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

कतल के मामले में नामजद : जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वरंट पर लाई गढ़शंकर पुलिस

गढ़शंकर। अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित रोपड़ जेल में बंद एक आरोपी को गढ़शंकर पुलिस पुराने मामले की जांच के लिए प्रोडक्शन वरंट पर लाई है। इंस्पैक्टर करनैल सिंह ने बताया कि थाना गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

सरकार ने दिए DNA टेस्ट के आदेश : कहीं चोरी के बच्चे तो नहीं मांग रहे भीख?

चंडीगढ़ : सड़कों पर भीख मांगने वाली महिलाओं की गोद में छोटे बच्चों को देखते हैं. मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं क्यों कि इन दिनों बच्चों की तस्करी की वारदातें...
article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!