हत्या की अरनियाला से अगवा नौजवान की : नंगल नहर में फेंका था शव,  पुलिस ने दिन भर चलाया सर्च अभियान, अभी सुराग नहीं

by
रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना  के साथ लगते अपर अरनियाला से अपहृत युवक का बर्बरता से कत्ल कर शातिरों ने शव नंगल नहर में फेंक दिया।  इसका खुलासा आरोपितों ने पुलिस रिमांड के दौरान किया है। आरोपितों ने नंगल नहर में जहां शव फेंका है, पुलिस ने शनिवार को वहां पूरा दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन सायं तक शव बरामद नहीं हो पाया है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने मंडी जिला से गिरफ्तार किए मुख्य आरोपी वंश (बंटू) व एक नाबालिग किशोरी को अदालत में पेश किया, जहां वंश को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं नाबालिग युवती को बाल सुधारगृह में भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देख गहन तफ्तीश में जुटी हुई हैं। बता दें कि 23 फरवरी को अपर अरनियाला में 20 वर्षीय युवक हरदीप सिंह उर्फ जिया का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। आरोयिों ने युवक को तेजधार हथियार से बुरी तरह से घायल भी किया था और उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।
               इसके बाद उक्त युवक उसे कहीं ले गए। 26 फरवरी को अपहृत युवक के परिजनों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें एक युवती सहित कुछ युवकों पर उनके बेटे को अगवा करने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने आरोपितों को मंडी जिला से गिरफ्तार किया था, जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने युवक वंश उर्फ बंटू को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए है। वहीं युवती के नाबालिग होने पर बाल सुधार गृह में भेजा है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपित वंश व एक युवती को मंडी जिला से गिरफ्तार किया है, जिन्हें अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने आरोपी वंश उर्फ बंटू को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए है। नाबालिग युवती को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गृह मंत्रालय द्वारा डॉ.साहिल हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के राज भाषा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.धर्मपाल साहिल( होशियारपुर )को उनकी साहित्यक उपलब्धियों को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नकली एसएचओ ने 326 के आरोपी छोड़ने के लिए 35 हजार , असली एसएचओ के पास पहुंचा कहा आरोपी छोड़ दो पैसे दे दिए …फिर नकली एसएचओ की खुली पोल

गढ़शंकर, 21 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर के नाम पर लोगों से फोन पर पैसे मांगने वाले नकली एस. एच..ओ. को साथी सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार का चंबा प्रवास कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार 21 मई को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी संशोधित प्रवास कार्यक्रम के...
Translate »
error: Content is protected !!