10 राउंड चलीं गोलियां : जालंधर में गैंगस्टर सोनू खत्री के 2 गुर्गे पुलिस एनकाउंटर में जख्मी

by
जालंधर :   जालंधर में  सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. सिटपुलिस की टीम ने के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर सोनू खत्री के दोनों गुर्गे जख्मी हो गए।
दोनों बदमाशों को गोलियां लगी है. सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम की ओर से ये कार्रवाई सुच्ची पिंड श्मशान घाट के पास की गई है.।
जालंधर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज पुलिस टीम को लीड कर रहे थे. इस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर गैंगस्टर्स की मूवमेंट है. जिसके बाद टीम वहां पहुंची थी।
पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने किया फायरिंग
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की. मगर आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग कर दी. जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल बाल बच गए. इसके तुरंत बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों गैंगस्टरों पर गोली चलाई. दोनों जख्मी हुए हो गए. घटनास्थल पर करीब 10 राउंड गोलियां आमने-सामने चलीं।
मोहाली में भी 1 मार्च को गैंगस्टर की हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले मोहाली में शनिवार (1 मार्च) को जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर पुलिस से एनकाउंटर के बाद जबरन वसूली गिरोह में शामिल एक संदिग्ध गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बरार और गोल्डी ढिल्लों से जुड़े मल्कियत उर्फ मैक्सी ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।
आतंकवादी गोल्डी बरार के गुर्गे के पैर में लगी गोली
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “एसएएस नगर पुलिस ने एजीटीएफ के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत विदेश में रहने वाले आतंकवादी गोल्डी बरार और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के गुर्गे गैंगस्टर मल्कियत उर्फ मैक्सी को जीरकपुर-अंबाला हाईवे, एसएएस नगर पर घागर पुल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने ये भी बताया कि मैक्सी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है. अमृतसर के राजासांसी के रोदाला गांव का निवासी मैक्सी जबरन वसूली के कई मामलों में आरोपी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राज माधो राय की अगवानी में निकली मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब ; भव्य जलेब में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, श्री राज माधो राय मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना अविस्मरणीय अनुभव, लोक संस्कृति के संवर्द्धन में युवा पीढ़ी का उत्साह प्रशंसनीय- कुलदीप सिंह पठानिया मंडी, 19 फरवरी।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव...
article-image
पंजाब

शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित खूनदान कैंप 16 नवंबर को अड्डा झुंगियां में लगेगा – अश्वनी राणा

गढ़शंकर : ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा की तरह इस बार भी शाहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित चौथा खूनदान कैंप 16 नवंबर दिन गुरुवार को विशवकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां...
article-image
पंजाब

किसान संगठनों व कर्मचारी संगठनों ने चंडीगढ़ चौक पर किया यातायात जाम

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा व किरती किसान युनियन, जनवादी स्त्री सभा व कर्मचारी संगठनों ने चंडीगढ़ चौक में तीन घंटे जाम लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए कहा कि तुरंत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
Translate »
error: Content is protected !!