हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

by

एएम नाथ। चम्बा

स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 25 हजार रुपए जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पडे़गा। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में मुकद्दमे की पैरवी जिला न्यायवादी संजीव सिंह राणा ने की।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक छलाड़ा गांव की रानी बेगम 8 जून 2021 रात को अपने घर के कमरे में थी। इसी दौरान आरोपी कमरे में आ घुसा। दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इस पर गुस्साए समलदीन ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी के हमले से महिला के गले और हाथ पर गहरी चोटें आईं। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए सीएचसी समोट पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल और कागजी औपचारिकताएं निपटाने के बाद चालान अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद समलदीन को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 330 पदों के लिए साक्षात्कार, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

धर्मशाला, 25 नवम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 क्विंटल चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार : समराला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा

समराला :   पुलिस और सीआईए स्टाफ खन्ना ने एक संयुक्त अभियान में हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। माछीवाड़ा-समराला रोड पर गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिख समुदाय भड़का : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ

ऊना :   सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में सिख समुदाय में गुस्सा है। बुधवार को विभिन्न सिख संगठनों ने शिरोमणि...
Translate »
error: Content is protected !!