हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी – शौच के बहाने हमीरपुर थाने से भागा : पुलिस ने सड़क में दबोचा

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर : पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुरानी रंजिश के चलते आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या करने के प्रयास के आरोपी युवक ने सदर थाना से भागने का प्रयास किया है। पुलिस की हिरासत से आरोपी के भागने के प्रयास का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है।
आरोपी ने पहले शौचालय जाने का बहाना बनाया और जब पुलिसकर्मी उसे शौचालय ले गए तो उसने भागने का प्रयास किया। वह भागकर सड़क तक पहुंच गया लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया।
युवक के यूरिन के ड्रग टेस्टिंग की गई है, जिसमें सैंपल में सिंथेटिक ड्रग्स का पाया गया। ऐसे में यूरीन सैंपल के जांच के नमूने एफएसएल लैब भी भेजे गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी नाबालिग है, ऐसे में उसे बाल गृह सुधार में भेजा गया है। वहीं आरोपी 19 साल के केशव शर्मा के अदालत में गुरुवार को पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है जहां से उसने भागने के नाकाम कोशिश की है।
मामले में एक आरोपी को अदालत में पेश किया गया था जिसे 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है जबकि आरोपी ने पुलिस थाना से भागने का नाकाम प्रयास किया है। दूसरे नाबालिग आरोपी को बाल गृह सुधार में भेजा गया है। -भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी मास्क स्टोर करने पर रोक

शुक्रवार तक एसडीएम या दवा निरीक्षक के पास जमा करना होगा स्टॉक ऊना – जिला प्रशासन ऊना ने ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद अब इसके साथ इस्तेमाल होने वाले रेगुलेटर, फ्लो मीटर, ह्यूमीडीफायर्स तथा एनआरबी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मिल्क फेड और एनडीडीबी के बीच तीन समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मध्य आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यतो भावे, ततो भवति- आप जैसा सोचते हैं, वैसा ही बन जाते….उपायुक्त जतिन लाल का विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, दिए सफलता के मंत्र

उपायुक्त जतिन लाल बोले……बड़ा सोचो बड़ा लक्ष्य रखो और उसे पाने के लिए जी जान लगा दो रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अगस्त. “मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख...
Translate »
error: Content is protected !!