हमले से 6 दिन पहले… पहलगाम में ही था पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला CRPF जवान

by

नई  दिल्ली : पाकिस्तान के लिए जासूस के आरोप में गिरफ्तार हुए सीआरपीएफ जवान से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आयी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक जवान पहलगाम आतंकी हमले से पहले 6 दिन पहले तक वहीं था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी. एनआईए ने सोमवार को जासूसी के आरोप में एक सीआरपीएफ जवान को पकड़ा था।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. एनआईए ने जिस जवान को गिरफ्तार किया है, वह हमले से छह दिन पहले तक पहलगाम में ही था. इस हमले में 26 लोगों ने जान गंवाई. सीआरपीएफ जवान का हमले से छह दिन पहले ट्रांसफर हुआ था. एनआईए ने आरोपी जवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ कर रही है।

सीआरपीएफ जवान पर आरोप : आरोपी सीआरपीएफ जवान मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) को पहुंचा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक जाट को इस काम के लिए कई माध्यमों से से पैसे मिल रहे थे।

कैसे पकड़ा गया आरोपी जवान : सीआरपीएफ ने आरोपी जवान को बर्खास्त कर दिया है. सीआरपीएफ के एक बयान के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल में सीआरपीएफ द्वारा जब जवान की सोशल मीडिया गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई, तब वह जांच के दायरे में आया. निगरानी के दौरान पाया गया कि उसने प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए काम किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा का 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, शिमला समेत सभी जिलों में प्रदर्शन

एएम नाथ।  शिमला: मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया  शुभारम्भ 

चंबा, 17 सितम्बर : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज  स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला स्तरीय समारोह में एक पेड़ माँ के नाम व् आवास मेले का आयोजन भी किया गया...
article-image
पंजाब

सेक्टर 74, 90 और 91 के निवासियों ने डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी अभिषेक पराशर l  मोहाली :  सेक्टर 90 से चप्पड़चिड़ी जाने वाली सड़क पर प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस शानो शौकत से मनाया

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल , सदरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सुरिंदर कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर दुआरा तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बारे जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!