हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी – अनिरुद्ध सिंह

by
सोलन  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले, उत्सव एवं त्यौहार समृद्ध संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। अनिरुद्ध सिंह गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस कार्यक्रम के समापन में स्वयं आना था किन्तु अत्यंत आवश्यक कार्य के कारण वह नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि वह समापन समारोह में मुख्यमंत्री की ओर से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा अपनी ओर से हिमाचल उत्सव के आयोजकों को बधाई देते हुए आशा जताई कि यह उत्सव भविष्य में हिमाचली प्रतिभाओं को कला प्रदर्शन का और बेहतर मंच प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल उत्सव के आयोजकों की इस उत्सव को ज़िला स्तरीय करने की मांग के अनुरूप मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से डायनामिक इंडिया युवा मण्डल को एक लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
अनिरुद्ध सिंह ने इस अवसर पर डायनामिक इंडिया युवा मण्डल की ओर से सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और उनकी टीम को मादक द्रव्यों के विरूद्ध सतत् कार्यवाही के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर डायनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चैक ग्रामीण विकास मंत्री को भेंट किया।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल ठाकुर एवं सुरेन्द्र सेठी, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, पूजा, संगीता ठाकुर, ईशा पराशर, नगर निगम के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव लोकेन्द्र शर्मा तथा कुनाल सूद, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक जतिन साहनी, खण्ड कांग्रेस समिति के मीडिया पैनीलिस्ट शोभित बहल, रोगी कल्याण समिति सोलन के सदस्य विनीश धीर, अजय कंवर, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन से ध्वस्त : 602 साल पुराने किले के चार कमरे , इसी फोर्ट से नालागढ़ की हँडूर रियासत  चलती थी

नालागढ़,13 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी के चलते नालागढ़ में 602 साल पुराने किले  का एक हिस्सा ढह गया। किले के साथ लगती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान : टीकाकरण के लिए 1 मार्च से आशा वर्कर करेंगी घर-घर सर्वे

एएम नाथ। शिमला : सर्वाइकल कैंसर, जोकि स्तन कैंसर के बाद सबसे ज्यादा महिलाओं में पाई जाने वाली कैंसर की बीमारी है, के विरुद्ध पहली बार सरकार द्वारा एक विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धान मक्की के लिए 15 जुलाई, टमाटर के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई , फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी डा• निपुण जिंदल

फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर वित्तीय नुक्सान का जोखिम होगा कम धर्मशाला, 12 जुलाई। उपायुक्त डा• निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!