हमारी सरकार ने आखिरी दिन भी मृत्यु होने पर करुणामूलक नौकरी का प्रावधान किया था: जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियम कानून न मानने वाले लोग अपने जिला के अंदर अपनी मनमानी तो कर ही रहे हैं वह मुख्यमंत्री की शह पर विधानसभा के भीतर जाकर भी उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं। जिस मामले में अभी जांच प्राथमिक चरण में है। उस मामले में कोई व्यक्ति विधानसभा के भीतर जाकर मीडिया को संबोधित कर रहा है और दुनिया भर के ऊल- जुलूल आरोप लगा रहा है। वह व्यक्ति आरोपों में इस सदन के माननीय विधायक पर और देश के बड़े नेता के परिवार पर भी लगा रहा है। इस तरीके की मनमानी वह व्यक्ति अपने जिला के भीतर तो करता ही है लेकिन विधानसभा के अंदर भी इसी तरह की चीजें कैसे कर सकता है। जब अभी जांच चल रही है ऐसे में इस तरीके के बयान और झूठी चीज विधानसभा परिसर के अंदर प्रस्तुत करना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले सरकार ने बड़ी-बड़ी बातें की और उन्हीं बातों के दम पर झूठ बोलकर सत्ता में आ गई। सत्ता में आने के बाद अपने सारे चुनावी वादे भूल गई। करुणामूलकों को नौकरी का वादा करके सरकार उनकी तरफ देखना भी नहीं चाह रही है। हमने अपनी सरकार में 3000 से ज्यादा करुणामूलकों को नौकरी दी। हमने यह नियम भी बनाया यदि कर्मचारी की अपनी सेवा काल के आखिरी दिन भी यदि मृत्यु होती है तो भी वह करुणा मूलक आधार पर नौकरी पाने का अधिकारी होगा। हमारी सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को करुणा मूलक आधार पर समायोजित किया था। लेकिन वर्तमान सरकार फिर झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं कर रही है। वर्तमान सरकार ने एक भी करुणा मूलक आधार पर नौकरी नहीं दी, प्रदेश में मात्र 1839 लोगों को करुणामूलक आधार पर नौकरी देनी थी। सरकार को इस तरह लोगों को गुमराह करने से बाज आना होगा और कोई सकारात्मक रास्ता निकालने की पहल करनी होगी। बहाना बनाकर इससे बचा नहीं जा सकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कल हल्ला बोलेगी। सरकार की अराजकता, बढ़ रहे माफिया राज, भ्रष्टाचार, मित्रों के ऊपर सरकारी संपदा लुटाने और प्रदेश के लोगों के हितों को नजरअंदाज करने, देश के किसानों, युवाओं महिलाओं के साथ धोखा देने के खिलाफ प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग शिमला पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के लोगों से भारी से भारी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने सरकाघाट में बाल गृह का दौरा किया, बच्चों के समग्र विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

एएम नाथ। सरकाघाट, 15 जुलाई।   हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के सरकाघाट उपमण्डल स्थित भरनाल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा जागरूकता सेमिनार नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक – कंवर अरोड़ा

नवांशहर। कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा : जागरूकता सेमिनार हमारे नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहा है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलीलोज’ को झटका : अर्की से “वीरभद्र का हनुमान” राजेंद्र ठाकुर भाजपा’ में शमिल

एएम नाथ। अर्की (शिमला) :  अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन...
Translate »
error: Content is protected !!