हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 5505 केसों का निपटारा

by
हमीरपुर 09 मई। अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी की अध्यक्षता में लगाई गई इन लोक अदालतों में कई केसों की सुनवाई की गई तथा कई मामलों का त्वरित निपटारा कर दिया गया।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुनवाई के लिए आए कुल 7466 केसों में से 5505 का त्वरित निपटारा कर दिया गया। इन केसों में 97.13 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूली गई।
कुलदीप शर्मा ने बताया कि इनमें से प्री-लिटिगेशन के 847 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 43 का निपटारा कर दिया गया। इनमें 3.48 लाख रुपये की राशि वसूल की गई। पोस्ट-लिटिगेशन के 382 मामलों में से 209 का निपटारा कर दिया गया और इनमें 86.43 लाख रुपये से अधिक राशि वसूली गई। मोटर वाहन अधिनियम के 6237 केसों में से 5253 केस निपटा दिए गए और इनमें 7.21 लाख रुपये से अधिक की जुर्माना राशि वसूल की गई।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाती है। लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए। इससे उनके समय और धन की बचत होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

949 शिशु लिंगानुपात जिला ऊना का 2022-23 में बढ़कर : 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात था 875

ऊना 17 अगस्त: पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ टूटे , चट्टानें खिसकती, सड़के वहीं….. 260 सड़कें बंद, 72 की मौत. हिमाचल में मुसलाधार बारिश

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले साल की तरह इस साल भी भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. हालात ये हैं कि अब तक कई लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का 21–22 मार्च को होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चलो चंबा अभियान के अंतर्गत आयोजित होगी साइकिलिंग रेस देश के प्रसिद्ध प्रतिभागी लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा, मार्च 7 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चलो चंबा अभियान के तहत 21 से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेला सम्पन्न : प्राकृतिक आपदा से प्रदेश भर में 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र से कोई बड़ा पैकेज आपदा के समय में नहीं मिल पाया – विक्रमादित्य

एएम नाथ।  तत्तापानी  :  मंडी जिला के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में मनाया जाने वाला दो दिवसीय जिला स्तरीय लोहड़ी मकर संक्रांति मेला सम्पन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि लोक निर्माण मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!