हमें कत्ल का बदला कत्ल से लेना होगा , कत्ल करने वालों को बीच बाजार गोली मार देनी चाहिए : सरकार को दूसरे राज्यों की तरह सख्त कानून बनाना होगा : बलकौर सिंह

by

बठिंडा: हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या के बाद से व्यापारी वर्ग में रोष है। इस बीच दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठाया। बलकौर सिंह ने कहा कि हरजिंदर सिंह मेले की हत्या का दुख है। अब हमें कत्ल का बदला कत्ल से लेना होगा। सरकार को दूसरे राज्यों की तरह सख्त कानून बनाना होगा। कत्ल करने वालों को बीच बाजार गोली मार देनी चाहिए।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि मैं अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं। मैं कभी किसी की गोली का निशाना बन सकता हूं। लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया को जो इंटरव्यू दिया है, उस पर आज तक सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। यह भी नहीं पता चला है कि वह हुआ कहां से है। पंजाब में हर दिन गैंगस्टर बढ़ रहे हैं। हर तीन गांव में एक गैंगस्टर सामने आ रहा है। सरकार को एक व्हाट्सएप नंबर जारी करना चाहिए, जिस पर लोग फिरौती या धमकी भरी कॉल की जानकारी दे सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गैंगस्टरों के पक्ष में है। वह कभी लोगों के पक्ष में नहीं है।
बलकौर सिंह ने सरकार से सवाल किया कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कैसे हुआ? उन्होंने कहा कि सरकार की नई एडवाइजरी में भी कहा गया है कि मीडिया भी किसी गैंगस्टर को बेवजह हीरो नहीं बन सकता है। लॉरेंस का वीडियो 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है लेकिन अभी तक सरकार ने उसे इंटरनेट से नहीं हटाया है। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के डिबेट कार्यक्रम में कुछ ही लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने सवाल सोशल मीडिया पर उठाता रहूंगा। सरकार जवाब दे या न दे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हमने फिलहाल धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक स्थल पर विभिन्न तरह के पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया …पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और उसे स्वच्छ रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए : संत नरेश गिर

पेड़ लगाने से हम प्राकृतिक आपदाओं से खुद को बचा सकते हैं और मानव जीवन भी सुरक्षित रहता है / संत नरेश गिर होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर ज़िले के गाँव नंगल खूगा...
article-image
पंजाब

लाइलाज नहीं है कुष्ठ रोग : डॉ. रघबीर

जागरूकता नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक गढ़शंकर : सीएचसी बिनवाल में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर के निर्देशन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
article-image
पंजाब

New age job-oriented courses to

Hoshiarpur /August 06/Daljeet Ajnoha : Gurvinder Singh Bahra, Chancellor of Rayat Bahra Professional University and Chairman of the Rayat Bahra Group here today hailed the Punjab Government decision to set up Rayat Bahra Professional...
article-image
पंजाब

स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत

बटाला : गांव सारचूर में एक मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे...
Translate »
error: Content is protected !!