हरजीत सिंह ग्रेवाल बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष : पीएम के पंजाब दौरे के बीच सिख कार्ड

by

 चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को चुना गया है. वह पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं और राज्य में उसकी कोर कमेटी के मेंबर भी हैं. इसलिए उन्हें अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने पंजाब चुनाव से पहले बड़ा संकेत दिया है।

वह सिख चेहरे हैं और पंजाब में उनके जरिए भाजपा पंथिकों के बीच संदेश देना चाहती है. अब तक पंजाब में भाजपा की छवि हिंदू समुदाय की पार्टी और बाहरी लोगों के दल के तौर पर रही है. भाजपा की जरूरत रही है कि पंजाब में सिख समुदाय के बीच उसकी पैठ बने. यही वजह है कि उसने रवनीत सिंह बिट्टू को महत्व दिया है तो वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी साथ लिया था।

अब हरजीत सिंह ग्रेवाल के जरिए भाजपा ने सिखों को साधने की कोशिश की है. पहले भी भाजपा ऐसी कोशिशें करती रही है. हालांकि अब उसे इसकी जरूरत बढ़ गई है क्योंकि अकाली दल से उसकी राह अलग हो चुकी है. पहले पंजाब में अकाली दल सिखों की राजनीति करती थी, जबकि भाजपा को जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, अबोहर जैसे इलाकों वोट मिलते थे. ये इलाके मुख्य रूप से अच्छी हिंदू आबादी वाले रहे हैं. अब जब अकाली दल से अलगाव हो गया है तो भाजपा अपने लेवल पर भी सिख वोटों को साधना चाहती है।

ग्रेवाल से पहले भी सिख समुदाय के इकबाल सिंह लालपुरा पर थी कमान : हरजीत सिंह ग्रेवाल से पहले यह जिम्मेदारी एक पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा के पास थी. वह भी सिख ही हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब लगातार दूसरी बार किसी सिख नेता को ही अल्पसंख्यक आयोग की कमान सौंपी है. इसके अलावा ग्रेवाल तीसरे सिख हैं, जो अल्पसंख्यक आयोग के मुखिया बने हैं. तरलोचन सिंह पहले सिख व्यक्ति थे, जिन्हें आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. बता दें कि ग्रेवाल को उसी दिन यह जिम्मेदारी दी गई, जब पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और जालंधर में थे. ग्रेवाल का भाजपा से पुराना संबंध हैं और वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के भी सदस्य हैं. इसके अलावा पंजाब की कोर कमेटी में भी शामिल हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद अग्निवीर अजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लुधियाना  :   जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए जिला रामगढ़ सरदारान गांव के अग्निवीर अजय सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ़ सरदारान में सेना, पंजाब पुलिस की टुकड़ियों द्वारा सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोज सूद सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला, 31 मई: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत मनोज सूद विभाग में 36 वर्ष की सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित...
article-image
पंजाब

“मंदिर ‘च बैठा भोला” : अजमेर भनोट के सिंगल ट्रेक “मंदिर ‘च बैठा भोला” की रिकार्डिंग मुकम्मल: फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन

गढ़शंकर : फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन की टीम ने आज तक अनेकों धार्मिक गीत श्रोताओं के सन्मुख किए हैं। इसी श्रृंखला के तहत फोक ब्रदर्स प्रोडक्शन की टीम द्वारा अजमेर भनोट के पहले धार्मिक भजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की शिकायत के लिए जारी किया whtsapp नंबर – 08988500249 दूरभाष नम्बर 0177-2990575

उद्योग विभाग ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आरम्भ किया है। निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में...
Translate »
error: Content is protected !!