हरनेरा के बड्ज में सामुदायिक भवन तथा एंबुलेंस मार्ग का किया शिलान्यास : सिविल अस्पताल में रोगियों की सुविधा को बनेंगे अतिरिक्त कमरेः पठानिया

by
शाहपुर, 09 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरनेरा पंचायत हरनेरा के बड़ज में वार्ड नंबर दो में सामुदायिक भवन तथा सिरमनी शिव मंदिर एंबुलेंस संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। इससे पहले हरनेरा पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानिया के पहुँचने पर स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के लोगों ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसको ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में बेहतर स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए डे बोर्डिंग स्कूल धनराशि सहित भवन स्वीकृत किया गया है। सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में रोगियों को बेहतर सुविधा मिले इस के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पॉलीक्लीनिक हॉस्पिटल शाहपुर के लिए नई भवन बनाने के लिए करोड़ो रूपये स्वीकृत किये। उपमण्डल भवन के लिए बिजली पानी और अधूरे कार्य को पूरा किया जाएगा इसके साथ ही कृषि के क्षेत्र में गोरड़ा में अनाज मंडी के भवन में जायका प्रोजेक्ट का कार्यालय खुलवाया गया है तथा मॉडर्न पुलिस थाने बनाने के लिए करोड़ो रुपये की स्वीकृति करवाई। उन्होंने कहा कि चंबी मैदान को स्डेडियम बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई गई है ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
इस मौके पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,उप मण्डल अधिकारी करतार चंद,दिनेश शर्मा डीएफओ, अमित डोगरा एक्सीयन जलशक्ति बिभाग,खण्डविकास अधिकारी कंवर सिंह, बिजली बिभाग एक्सीयन अंग्रेज सिंह,लोकनिर्माण बिभाग एसडीओ वीपुल पुंज, राकेश कुमार तहसीलदार ,एक्सीयन गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा , एससीओ बिजली बिभाग एसडीओ विक्रम शर्मा,एसडीओ जलशक्ति बिभाग रजाक मोहम्मद, आरओ वन बिभाग सुमित शर्मा,प्रधान रचना देवी,उप प्रधान गोपाल सिंह,नीना ठाकुर जिलापरिषद सदस्य,मनमोहन सिंह,विजय कुमार,केवल कृष्ण शर्मा,स्वर्णा देवी नारी शक्ति महिला मंडल प्रधान, कांता देवी,स्वर्णा देवी पूर्व प्रधान,आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में होगा संशोधन : हिमाचल में लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव

शिमला : हिमाचल सरकार उन गैर-हिमाचलियों (नॉन हिमाचली) को राहत देने की तैयारी में है, जो हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदेंगे। जयराम सरकार धारा-118 में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों-बागवानों के हित में मुख्यमंत्री ने लिए सराहनीय निर्णय : अजय शर्मा

अधिकारियों के साथ प्रगतिशील किसान के घर पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी कुठेड़ा क्षेत्र को एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए उठाए जाएंगे कदम एएम नाथ।  हमीरपुर 11 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चिट्टा के बढ़ते प्रकोप और निजी पुनर्वास केंद्रों में हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नशे के खिलाफ पुनर्वास के लिए एक भी डेडीकेटेड वार्ड नहीं : जयराम ठाकुर निजी पुनर्वास केंद्र अराजकता और अत्याचार से कर रहे नशे के शिकार लोगों का इलाज...
Translate »
error: Content is protected !!