हरिपुर में सुकराला माता मंदिर में भव्य कीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ : पुनीत महाजन चंडीगढ़

by

हरिपुर (जिला कांगड़ा) में चतुर्थ नवरात्रि के अवसर पर माता सुकराला मंदिर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर जगती जोत, जिसे जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से लाया गया था, पिछले 18 वर्षों से निरंतर जल रही है। वर्ष 2008 में स्थापित इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं।
कीर्तन के दौरान स्थानीय कीर्तन मंडली और महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भजन एवं माता की भेंट प्रस्तुत की। महिला मंडल की (प्रधान सुरेश कुमारी महाजन) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। आज का विशेष कीर्तन (सुनीता रैना) परिवार की ओर से करवाया गया।
नवरात्रि, जन्माष्टमी और अन्य धार्मिक अवसरों पर भी इस मंदिर में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। अष्टमी के दिन यहां भव्य हर साल अष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से आए भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।
कीर्तन के समापन पर श्रद्धालुओं को हलवा, चने, केले और सेब का प्रसाद वितरित किया गया, इसके बाद समोसे और चाय भी परोसी गई। सभी भक्तों ने माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
यह आयोजन हरिपुर क्षेत्र में आस्था, एकता और भक्ति का प्रतीक बनकर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूजा-अर्चना के साथ दंगल के दूसरे दिन का शुभारंभ…युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ रहा धुम्मू शाह मेला : महापौर नीनू शर्मा

एएम नाथ। धर्मशाला, 10 अप्रैल: दाड़ी स्थित ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की महापौर नीनू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैली ,जुलूस ,रोड शो तथा लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति : तोरुल एस रवीश

कुल्लू :     उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर एक बैठक की । उन्होंने ने कहा कि भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी कुमार का खिताब सरकाघाट के शौर्यवीर के नाम

एएम नाथ। मंडी 4 मार्च । छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आज महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 मंडी कुमार के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!