हरेड में साढ़े 25 लाख का नलकूप लोगों को समर्पित, बैजनाथ हलके से पेयजल समस्या को जड़ से समाप्त करना प्राथमिकता : किशोरी लाल

by

बैजनाथ, 07 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के हरेड़ में साढ़े 25 लाख रुपए की लागत से लगे विद्युतीकरण नलकूप का लोकार्पण किया।
इस नलकूप ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के घलोट, राख , अप्पर हरेड , लोअर हरेड़ गांवों की लगभग 5 हजार आबादी लाभान्वित होगी।
हरेड में जनसभा को सम्बोधित करते हुए किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ हलके के लोगों की सेवा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही उनका उद्देश्य है और जनसेवा के लिये ही राजनीति में हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में अच्छा प्रशासन एवं पारदर्शी व्यवस्था को स्थापित कर, सभी के सहयोग से बैजनाथ को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाया जायेगा।
सीपीएस ने कहा कि बैजनाथ हलके के हर घर तक शुद्ध एवं प्रचूर पेयजल की उपलब्धता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में पेयजल की कमी वाले स्थानों की पहचान कर नई पेयजल योजनाओं के निर्माण करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई बसों के आने पर बैजनाथ बस डिपो को भी नई बसें उपलब्ध होंगी, जिससे आने वाले समय में बैजनाथ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा।
किशोरी लाल ने स्थानीय लोगो की मांग पर हरेड़ से राख गांव को जोड़ने बाले पुल और पपरोला से उतराला तक खराब सड़क को जल्दी ही दरुस्त करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , पैराग्लिडिग एसोसिएशन अध्यक्ष अनुराग शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, जिला परिसद सदस्य नीलम कुमारी , कृष्ण शर्मा, कमलेश भट्ट , उप प्रधान हरेड़ देश राज बाली , पृथी करोटी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति दिनेश कपूर , एसडीओ जल शक्ति शरती शर्मा , राजेश शर्मा ,राजेंद्र ठाकुर , अमर सिंह शास्त्री, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 56 टाॅपर बच्चियों को दी 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाल सिंगी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस ऊना, 11 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाल सिंगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मतदान केंद्र की आवश्यकता के अनुरूप बनाएं विशेष ‘स्वीप प्लान’ – एडीसी निवेदिता नेगी

मंडी, 29 दिसंबर। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एसडीएम) की बैठक लेते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के लिए प्रत्येक मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक : दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश

ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर-मास्टरनी नौकरी से बर्खास्त – स्कूल में रंगरलियां मनाने वाले… जांच में हुआ बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल के अश्लीलता फैलाने वाले वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक और...
Translate »
error: Content is protected !!