सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी : सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश

by

मुख्य संसदीय सचिव ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
शिमला, 07 जुलाई – मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि हम सब को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि अस्पताल तक के सड़क निर्माण का कार्य एवं पेड़ों को काटने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है जिसका जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएंगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय रहते कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को आने जाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने पथ परिवहन निगम को अस्पताल के अधिकारियों के साथ बसों एवं टेंपो ट्रैवलर की समय सारणी तय करने के भी निर्देश दिए ताकि अस्पताल के लिए जरूरत अनुरूप बस रूट को लगाया जा सके और अस्पताल कर्मचारियों एवं मरीजों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपीडी एवं विभागों को स्थानांतरित करना है ताकि मरीजों को यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों से ओपीडी शिफ्ट करने की स्थिति का भी जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ही नागरिकों को उचित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है ।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ नर्स, ओटीए, फार्मासिस्ट एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ सही अन्य रिक्त पदों की बात सामने आई है, उन्होंने इस विषय पर एवं अन्य समस्याओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यहां पर दवाइयों की दुकान को खोलने की बात भी सामने आई है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएंगा।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भट्टा कुफर सड़क ने पार्किंग की गई गाड़ियों को को हटाने के भी निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति न बने।
उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी सेल, कार्डियक एनएसथीसिया तथा एंडोक्रिनोलॉजी विभागों को स्थानांतरित किया जायेगा।
बैठक से पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने नए भवन का एवं स्थापित की गई मशीनों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ रजनीश पठानिया, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डॉ राहुल रॉय सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सावधान कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है सतर्क रहें

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया कोविड-19 से बचाव का संदेश ऊना: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ऊना द्वारा आज जिला के अंब उपमंडल के अंब और मुबारिकपुर बाजार में लोगों को लघु...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान  अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम

गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2061 वन मित्रों की भर्ती की तैयारियां : 10 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे, चयन वन एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा किया जाएगा

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन मित्रों की भर्ती की तैयारियां कर ली है। वन मित्रों की भर्ती वन बीट के आधार पर की जाएगी। प्रदेश में 2061 बीटों में वन मित्र तैनात किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिंद्रावन में 1 करोड़ से बनेगी कृत्रिम झील – मल निकासी तथा पेयजल पर व्यय होंगे 135 करोड़ : आशीष बुटेल*

बुटेल ने पालमपुर में सम्मानित किये सफाई साथी, कचरा निष्पादन के लिये लगेगी आईनाइज़ड मशीन एएम नाथ।  पालमपुर, 23 अक्तूबर :- नगर निगम पालमपुर एवं हिलदारी के संयुक्त तत्वाधान में वेस्ट टू वेल्थ प्रदर्शनी...
Translate »
error: Content is protected !!