हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

by
रोहित जसवाल।  हरोली, 19 जुलाई। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में 60 बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास के निर्माण को लेकर करीब 5 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह स्वीकृति राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के अंतर्गत दी गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि छात्रावास के निर्माण कार्य के लिए बीएसएनएल को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है, और कार्य के लिए करीबन 5 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों से हरोली कॉलेज को एक बहुआयामी और उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। 16 करोड़ रूपये की लागत से हरोली कॉलेज का भवन लगभग बन तैयार हो चुका है। जहां इस शैक्षणिक सत्र से एमए तथा अन्य डिग्री कोर्स के साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं शुरू हुई है। यहां मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्सेज तथा ललित कलाओं में म्यूजिक सहित अन्य डिग्री कोर्स भी उपलब्ध होंगे। यह छात्रावास ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 16 अगस्त – पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सालय में विभिन्न सेवाओं के शुल्क निर्धारण को मंजूरी

लोगों की सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म पाठशाला सहित विभिन्न कार्यों के लिए बजट स्वीकृत एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता...
हिमाचल प्रदेश

मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर द्वारा आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

ऊना, 7 जुलाई: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई...
Translate »
error: Content is protected !!