हरोली में चल रहे विकास कार्य व परियोजनाएं अब भावी पीढ़ी की आवश्यकता को भी पूरा करेंगे – मुकेश अग्निहोत्री

by
ऊना, 21 जुलाई – हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य तथा योजनाएं पूर्ण होने पर न केवल वर्तमान में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई इत्यादि से संबंधित जरूरतों को भी पूरा करेंगी। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद के गांव बेहली में एक समुदायिक भवन के लोकार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जल तथा सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं पर इस प्रकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है ताकि वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। हरोली क्षेत्र की पानी की आवश्यकताओं के विषय में बोलते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी सिंचाई तथा पेयजल योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में भूमि के अंदर पानी के रिचार्ज को बढ़ाने के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पहले से बनाए गए 122 तालाबों को रिचार्ज करने के लिए 58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के मकसद से गांव अमराली में 25 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक तथा गांव पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक सहित 35 टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में 15 नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है तथा नई पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं जिन पर 32 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब बीबीएमबी की परियोजनाओं से पानी उठाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है तथा निकट भविष्य में 175 करोड रुपए की लागत से बीबीएमबी से पानी लिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 करोड़ की लागत से उपमंडल मुख्यालय हरोली में एक खुबसूरत विश्रामगृह बनाया जा रहा है। इसके अलावा दुलैहड़ बस अड्डे का विस्तारीकरण किया जाएगा तथा उस पर बड़े शहरों की तर्ज पर मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र वासियों को मनोरंजन के लिए बाहर न जाना पड़े।
उप मुख्यमंत्री ने गांव वासियों की मांग पर गांव बेहली में एक नया जिम खोलने की घोषणा की तथा गांव गोंदपुर में सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व परिवहन विभाग के निदेशक रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आरटीए सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान अनूप कुमार , उप प्रधान करनैल सिंह तथा संदीप अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान हुए नष्ट, बल्कि यह है कि वे क्यों हुए नष्ट : सीडीएस चौहान

नई दिल्ली।  भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 अगस्त को स्मृति मंच दाड़ी द्वारा मनाया जायेगा शहीदी दिवस : आर.एस. बाली बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

धर्मशाला, 21 अगस्त: शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 25 अगस्त को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस प्राइवेट पार्ट में छुपा कर ला रही थी करीब एक किलो सोना : सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने किया जब्त, आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिन रिमांड

कन्नूर  :  केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस  को करीब एक किलो सोने  के साथ हिरासत में लिया गया है। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ऊना की विशेष पहल : अब प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर से होगा ई-वेस्ट संग्रहण

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम ऊना ने एक सराहनीय पहल करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को...
Translate »
error: Content is protected !!