उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 8 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं, 2 की रखी आधारशिला; 205 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा
24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
रोहित जसवाल। हरोली (ऊना), 30 अक्टूबर : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 36 करोड़ 5 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आठ योजनाएं जनता को समर्पित कीं, जबकि दो नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और सीवरेज सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। लोकार्पित सिंचाई योजनाओं से कुल 205 हेक्टेयर भूमि को लाभ पहुंचेगा, जबकि टाहलीवाल की सीवरेज योजना से करीब 5 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री ने टाहलीवाल नगर की 24 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये की सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इसके पूरा होने से करीब 5 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा 3 करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये की लागत से टाहलीवाल की पुरानी जलापूर्ति योजना के ऐतिहासिक ढांचे के संरक्षण, नए पंप हाउस, चारदीवारी और जल शक्ति विभाग के परिसर में नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
पांच लिफ्ट इरिगेशन योजनाएं जनता को समर्पित
मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद के बेहली में 1.10 करोड़ रुपये, अपर क्षेत्र में 1.24 करोड़ रुपये, नंगल कलां में 1.25 करोड़ रुपये, बिलना में 1.04 करोड़ रुपये और अजौली में 1.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं का लोकार्पण किया। इन पांचों योजनाओं से 124 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त कांटे में 96 लाख रुपये, हरोली में सहकारी सभा के निकट 1 करोड़ 7 लाख 89 हजार रुपये तथा खड्ड में ट्यूबवेल नंबर 32 के स्रोत, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली में सुधार के लिए 90 लाख रुपये की लागत से किए गए कार्यों का लोकार्पण किया। इन तीनों परियोजनाओं से क्रमशः 26, 30 और 25 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
1949 की ऐतिहासिक जलापूर्ति योजना बनेगी हेरिटेज म्यूजियम
उपमुख्यमंत्री ने टाहलीवाल स्थित वर्ष 1949 में स्थापित ऐतिहासिक लाजपत राय वाटर वर्क्स परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक जलापूर्ति योजना को वाटर सप्लाई हेरिटेज म्यूजियम के रूप म
