हरोली विस क्षेत्र में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली जागरूकता रैलियां

by

ऊना, 1 अक्तूबर: स्वास्थ्य खंड हरोली में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डाॅ संजय मनकोटिया ने पीएचसी पालकवाह से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली को संबोधित करते हुए डाॅ संजय मनकोटिया ने बताया कि शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए शारीरिक व्यायाम तथा योगा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें कम से कम दिन में आधा घंटा प्रतिदिन अपने दैनिक कार्याें से समय निकालकर व्यायाम करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ में डाॅ सुनील सैणी, कुंगड़त में डाॅ संजीव धीमान, बीटन में डाॅ राजेश तथा भदसाली में डाॅ प्रणीती, पीएचसी पंजावर में डाॅ सुधि, खड में डाॅ स्टेला, सलोह में डाॅ रमन, पीएचसी बढे़ड़ा में डाॅ राज कुमार तथा कुठारबीत में फार्मासिस्ट सोहन लाल ने जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग हरोली के सभी अधिकारी व कर्मचारी, आशा कार्यकत्र्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत: करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक ने दौ दिन में टिकट बदलने का अल्टिमेटम

करसोग/ चिंतपूर्णी  :  विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत हो रही है। करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया।  इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने दिया आदेश – 2012 से पहले पदोन्नत सीएचटी को प्रमोशनल इंक्रीमेंट का दिया जाए लाभ

एएम नाथ । शिमला : 1 दिसंबर 2012 से पहले पदोन्नत हुए सीएचटी को हेड टीचर पद के प्रमोशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वॉइस ऑफ सरकाघाट” का खिताब- स्योह के कुलदीप कौण्डल ने जीता : पंकज रहे फस्ट रनरअप

एएम नाथ। सरकाघाट, 31 मार्च :  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पहली बार आयोजित हुई ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में धर्मपुर के स्योह निवासी कुलदीप कौण्डल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन में बजट स्पीच भी झूठ का पुलिंदा बनाकर रह गई – बजट में घोषित आदर्श स्वास्थ्य संस्थाओं का क्या हुआ : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पहले बजट के दौरान प्रदेश के लोगों से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने...
Translate »
error: Content is protected !!