हर जिले की भौगोलिक स्थिति और जनता की राय से तय होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन

by

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जनता की राय, स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संबंधित आयोग को आम लोगों और जिला प्रशासन से सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रक्रिया शुरू करने से पहले मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को आयोग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन में प्रदेश की जनसांख्यिकी, भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग सबसे पहले एसओपी तैयार करे, ताकि पुनर्गठन से जुड़े सभी पहलुओं और आगे की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा सके।

स्थानीय जरूरतों और व्यावहारिक पहलुओं को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों और जिला प्रशासन से प्राप्त सुझावों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों, स्थानीय परिस्थितियों और प्रशासनिक व्यावहारिकताओं को समझने में मदद मिलेगी। इन सुझावों के आधार पर ही पुनर्गठन से संबंधित निर्णयों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को आयोग के सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक सुविधाएं और पूरा सहयोग उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, सदस्य विशाल पंवर और राजेश शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रेसकान तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तोरुल एस. रवीश उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख*

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. डिजिटल इंडिया मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ऊना ज़िले में सेवा भाव सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला की छठी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चंबा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर तथा उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के हिमशिखा में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दिया धर्म और एकता का संदेश बीबीएन, 19 अप्रैल (तारा) : भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से बद्दी के हाउसिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 और 29 जुलाई को दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल एएम नाथ। चंबा :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 और 29 जुलाई को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!