हवाई सेवाओं के नए रूट से प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख : पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए नवोन्मेषी प्रयास

by

रोहित भदसाली। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने वाले नए हवाई रूट का प्रस्ताव तैयार कर रही है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है जिसके लिए संबंधित एयरलाइंस कंपनी और अन्य एजेंसियांे के साथ चर्चा की जा रही है। इसमें कुल्लू और धर्मशाला के बीच नई सीधी हवाई सेवा के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुविधा संपन्न पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई नवीन कदम उठाए जा रहे हैं और इस दिशा में हवाई सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश अलौकिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है और यहां पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। प्रदेश सरकार बेहतर पर्यटन अधोसंरचना का विकास कर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित कर रही है जिससे क्षेत्रीय आर्थिकी को बल मिलेगा। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी।
प्रदेश सरकार के समग्र और समावेशी प्रयासों के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देश के अन्य भागों से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। लोगों को दिल्ली-शिमला-दिल्ली, शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा प्रतिदिन और अमृतसर-शिमला-अमृतसर और अमृतसर-कुल्लू-अमृतसर हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में हवाई यात्रा सुविधा में वृद्धि करने के साथ-साथ राज्य सरकार नए हेलीपोर्ट भी विकसित कर रही है। प्रदेश की पर्यटन राजधानी जिला कांगड़ा के रक्कड़ व पालमपुर, चम्बा और किन्नौर जिला के रिकांगपियो में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 13 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे हिमालयी भौगोलिक क्षेत्र में हेलीपोर्ट पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी यात्रा सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में यह हेलीपोर्ट स्थानीय लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने में मददगार होंगे। इनके महत्त्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित कर रही है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने जिला कांगड़ा को हिमाचल की पर्यटन राजधानी घोषित किया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला में आवश्यक पर्यटन अधोसंरचना को स्तरोन्नत किया जा रहा है। इस दिशा में कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से यहां बड़े विमान उतर सकेंगे और इससे हवाई यात्रा की लागत में भी कमी आएगी। प्रदेश सरकार के इस कदम से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर की सड़कों पर लगेंगी 500 स्ट्रीट लाइट, पालमपुर में बढाई जाएगी पार्किंग सुविधा : आशीष बुटेल

*बार एसोसिएशन की सभी मांगों पर सहमति पालमपुर, 12 सितंबर : – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मंगलवार को बार एसोसिएशन पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बच्चों संग क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज धर्मशाला से मनाली जाते हुए खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए मण्डी जिले के जोगिन्द्रनगर के डोहग हेलीपैड पर रूके तथा वहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला कौन है थॉमस क्रुक्स, मासूम चेहरे के पीछे की हिस्ट्री जानकर रह जाएंगे दंग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान गोली चलाई गई, जिसमें वह बाल-बाल बचे. गोली उनके कान के पास से निकली. जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें ट्रंप के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!