हवेली में घुसकर हमला : चार के विरुद्ध केस दर्ज

by

माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने लंगेरी के पूर्व सरपंच के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार सुखदेव सिंह पुत्र निवासी लंगेरी ने बताया कि 9 सितंबर को शाम पौने आठ बजे वह पशुओं की हवेली में बैठा हुआ था और इस दौरान तीन युवक हवेली के अंदर आ गए और उन्होंने हाथों में पकड़े हथियारों से उसपर हमला कर दिया। पूर्व सरपंच ने बताया कि इस दौरान उनका नोकर गुडू के आ जाने पर सभी हमलावर वहां से भाग गए और मुझे इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। उसने बताया कि इस दौरान उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उसमें गगू पुत्र जसपाल सिंह निवासी लंगेरी व तीन अज्ञात व्यक्ति दिखे जिन्होंने उसपर हमला किया था। पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह के बयान पर माहिलपुर पुलिस ने गगू व उसके तीन अज्ञात साथियो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त हमलावर पंचायत चुनाव में हुई हार के कारण रंजिश रखते हैं इसलिए उन्होंने उसपर हमला किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर जी का कारनामा …सेवन के स्पेलिंग और Thousand की जगह लिखा Thursday लिख दिया

एएम नाथ । सिरमौर : सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल,  रोनहाट में कटा एक चेक सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। उक्त चेक में गलतियों की भरमार है। जिसने भी यह चेक काटा है,...
article-image
पंजाब

आठ विदेशी पिस्तौल, आठ मैगजीन, एक किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने

अमृतसर। सीआई (काउंटर इंटेलिजेंस) की टीम ने पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों और नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ विदेशी पिस्तौल,...
Translate »
error: Content is protected !!