हाईकोर्ट ने पुलिस की ओर से जमानत के मामले में सही जानकारी न देने पर कड़ा संज्ञान : अदालत ने डीजीपी को आदेश सभी एसपी को करें दिशा निर्देश जारी

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस की ओर से जमानत के मामले में सही जानकारी न देने पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने डीजीपी को अदालत के समक्ष सही जानकारी देने के दिए आदेश दिए हैं। इसके लिए अदालत ने डीजीपी को सभी एसपी को दिशा निर्देश जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किए। अदालत ने पाया कि पुलिस ने बॉबी शर्मा की जमानत में सही और पूरी जानकारी अदालत को नहीं सौंपी है। अदालत ने पाया कि इससे पहले आरोपी ने हाईकोर्ट के समक्ष दो जमानत याचिकाएं दायर की थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इन दोनों जमानत याचिकाओं का जिक्र नहीं किया था। अदालत ने अपने आदेशों में कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऐसे अधिकारियों से आशा जताई जाती है कि वे आरोपी के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को अदालत में ध्यान में लाएं। इसके साथ यदि उसने कभी जमानत दायर की हो तो उसे भी अदालत को बताया जाना चाहिए।
अदालत ने कहा कि इन तथ्यों के बिना सरकारी वकील भी जमानत की पैरवी करने में असमर्थ रहते हैं। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि आरोपी ने दो जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट के दूसरे बेंच में दायर की थी। विरोधाभासी निर्णय से बचने के लिए अदालत ने बॉबी शर्मा की जमानत को उसी बेंच में भेजने के आदेश दिए, जहां उसने पहले जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि अदालत की साख और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए मुकदमेबाज को अदालत के चयन प्रणाली को प्रोत्साहन नहीं किया जा सकता। परस्पर विरोधी निर्णय से बचने के लिए एक की मामले पर अलग-अलग न्यायाधीश को मामले का निपटारा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की जिलावार स्क्रीनिंग 11 से 22 दिसंबर तक : विभिन्न विभागों और संस्थानों में गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाओं के लिए होगा चयन

हमीरपुर 07 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अन्य उपक्रमों और प्रोजेक्टों में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य सेवाएं आउटसोर्स आधार पर समय-समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया : राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी (एनएएए) ने देश में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को शिमला के यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी से मिलकर तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम पर अंगुली उठाएगा तो आंख में घुसेड़ देंगे, BJP के पूर्व मंत्री आरके सिंह के बिगड़े बोल- सा… को नंगा कर देंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व आईएएस राज कुमार सिंह ने का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व नौकरशाह ने गाली गलौज के साथ अपने विरोधियों को नंगा कर देने की चेतावनी दी है। आर...
Translate »
error: Content is protected !!