गुरसिमर सिंह ने वीरवार को एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यभार लिया संभाल

by

नूरपुर : 2020 बैच के आईएएस अधिकारी गुरसिमर सिंह ने वीरवार को एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह जिला ऊना में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण करने पर बताया कि राजस्व कार्यों का तेजी से निपटारा करने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निपटारा एवं उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में विलंब सबसे बड़ी समस्या है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विकास कार्यों में अनावश्यक देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें तेजी के साथ निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के साथ शहर में पार्किंग तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लगाई विभिन्न पाबंदियाँ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशीका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तारी टिप्पणी पर जर्मनी का राजनयिक तलब -वादे पूरे करने वह जल्द बाहर आएंगे : ऐसी सलाखें नहीं जो ज्यादा दिन रख सकें अंदर

नई दिल्ली :   आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल्ड शनिवार को हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली दिल्ली हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पुण्यतिथि पर डोगरपुर में पहला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 10 को

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: अमृतपाल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी डोगरपुर द्वारा अमृतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 10 अक्टूबर, 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, डोगरपुर में प्रातः 10 बजे निःशुल्क...
article-image
पंजाब

डलहौज़ी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ। डलहौज़ी : हिमाचल प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कांगड़ा और पुलिस थाना डलहौज़ी की संयुक्त टीम ने गत दिवस एक बड़ी नशा तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया। कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!