हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से : सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर पहुंचना होगा

by

शिमला : हिमाचल के सरकारी ऑफिस में हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से ही लगेगी। हिमाचल हाईकोर्ट ने स्कूलों सहित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और निगमों में बायोमीट्रिक मशीनों से कर्मचारियों की 100% हाजिरी के मामले में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के डॉयरेक्टर को प्रतिवादी बनाया है। हाईकोर्ट ने नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर को जरूरी सुझाव देने के आदेश दिए, जिनके अनुसार सभी विभागों, बोर्डों और निगमों में 100 फीसदी हाजिरी सुनिश्चित करने के उपाय और तरीके बताए गए हों। कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि स्कूलों में अधिकतर बायोमीट्रिक मशीनें खराब पड़ी हैं, जिन्हें रिपेयर करना जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा कि कई स्कूलों में तो बायोमीट्रिक मशीनें ही नहीं हैं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने कहा कि अब समय आ गया है कि स्कूलों में टीचरों की हाजिरी सुनिश्चित करने के वैकल्पिक उपाय ढूंढे। मामले पर सुनवाई 11 जनवरी को होगी। हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब प्रदेश के सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर पहुंचना होगा। बॉयोमीट्रिक मशीन में एक टाइमिंग तय की जाएगी। ऐसे में दफ्तरों से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर अब कड़ी नजर रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक प्रबंधन पर डीपीसी में खुला हेरफेर : मनमानी, पक्षपात और “पिक एंड चूज़” नीति अपनाने के गंभीर आरोप

एएम नाथ। चंडीगड़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा द्वारा जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जेसीसीबी), सोलन के बैंक प्रबंधन और वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली व मुफ्त फोन सेवा 1098 से करवाया अवगत

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय ओइल में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेच में आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर

शिमला, 21 फरवरी – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं आईजीएमसी दन्त चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में आज शिक्षा खंड मशोबरा जिला शिमला के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने बरनोह में किया जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, पशु पालन को उद्यमिता के रूप में अपनाएं किसानः वीरेंद्र कंवर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!