हाथ-पैर बेड़ियों से बंधे रहते थे-बाथरूम जाते समय भी : भारतीय अवैध अप्रवासियों को पिछली बार से भी बदतर हाल में लाया गया भारत : सुन खौल जाएगा खून

by
अमेरिका लगातार अपने देश में मौजूद अवैध अप्रवासियों को वापस भेज रहा है. भारत से भी अवैध अप्रवासियों को विमानों में भरकर वापस भेजा जा रहा है।
तमाम विरोध के बावजूद पिछली बार की तरह इस बार भी विमान में मौजूद हर भारतीय को हथकड़ी और बेड़ियां लगाई गई थीं, जिसकी जानकारी पंजाब के युवक ने बातचीत के दौरान दी. वहीं, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 2 युवकों को पंजाब की राजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों पर हत्या का केस चल रहा था। तीसरा विमान आज अमृतसर में लैंड करेगा। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को एक बार फिर हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकर भारत लाया गया।
अप्रवासियों ने किया बड़ा दावा
अमेरिका से लौटे पंजाब के युवकों ने  दावा किया कि डिटेंशन सेंटर से लेकर विमान से भारत आने तक पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ-पैर जंजीरों में बंधे रखे गए। यहां तक कि बाथरूम जाते समय भी उनके हाथ-पैर बेड़ियों से बंधे रहते थे। करीब 104 और 116 अवैध अप्रवासियों के पहले जत्थे को अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 से शनिवार रात को रवाना किया गया। खबर है कि तीसरा विमान अब रविवार रात को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
इस तरह भेजा गया भारत
अमेरिका से निकाले गए सौरव ने बताया कि अमेरिका पहुंचने में उसने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए हैं, जिसकी कीमत उसने अपनी जमीन बेचकर चुकाई थी। उसने बताया कि वह 27 जनवरी को अमेरिका में दाखिल हुआ था और 2-3 घंटे के भीतर ही उसे हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद उसे एक कैंप में ले जाया गया, जहां कोई हमारी बात सुनने को भी तैयार नहीं था। यहां करीब 15 दिन तक कई अन्य लोगों को भी हमारे साथ रखा गया। 2 दिन पहले बताया गया कि उन्हें दूसरे कैंप में शिफ्ट किया जा रहा है। बाद में उन्हें वापस भारत भेज दिया गया।
157 भारतीयों को लेकर आएगा तीसरा विमान
अमेरिका से निकाले गए 157 भारतीयों को लेकर तीसरा विमान रविवार रात तक भारत पहुंचने की0 उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर भारतीय गुजरात के हैं। इस फ्लाइट के रात करीब 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले 5 फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को 9लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से थे, जबकि 30 पंजाब से थे।
अमेरिका में कितने हैं भारतीय प्रवासी
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लाने वाली यह पहली उड़ान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और अमेरिका ने करीब 18,000 भारतीय प्रवासियों की पहचान की है, जो अवैध रूप से अमेरिका में घुसे थे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऐसे कई विमान भारत आ सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 6 महिलाओं सहित 11 ग्रिफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर के एसएचओ बलजिंदर सिंह की अगुवाई में गढ़शंकर पुलिस लगातार अपराधी प्रवर्ति के लोहा की धरपकड़ में जुटी है। जिसके चलते गढ़शंकर के पैंसरियाँ मोहल्ले में लंबे समय से चल रहे...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का होगा गठन, Whatsapp नंबर होगा जारी

चंडीगढ़: पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार समय-समय पर सख्त कदम उठाती रही है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने नई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। एंटी-नारकोटिक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर मैगनेट स्कूल में आयोजित किया तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर

हमीरपुर 18 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को सुपर मैगनेट स्कूल हमीरपुर में विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!