हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

by

ऊना, 26 सितम्बर – जिला ऊना के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा अपनाई गई चयन प्रक्रिया में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को कार्यालय के रूप में तथा विकास सकलानी आदेशक गृह रक्षा बारहवीं वाहिनी ऊना को अधिकारी के रूप में हिंदी भाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुशील कुमार अधीक्षक ग्रेड 2 आदेशक गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना को प्रथम, दीपक कुमार कनिष्ठ कार्यालय सहायक जिला सांख्यिकी कार्यालय ऊना को द्वितीय तथा गगन कुमार वरिष्ठ सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को हिंदी भाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उपायुक्त ऊना ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह अधिकारिक नीति है कि सरकारी कार्यालयों में किए जाने वाले कार्यों में हिंदी भाषा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि कम पढ़े लिखे व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कामकाज को समझने में आसानी हो। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाता है जिसमें जिला व प्रदेश स्तर पर हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों, अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हम सभी को हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11.55 करोड़ रुपए की ठगी : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक हटली शाखा में 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले में साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया व्यक्ति

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक कर 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले को लेकर साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से एक और गिरफ्तारी की है। साइबर पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 पुलिसकर्मियों को मदुराई की कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा : हिरासत में बाप-बेटे की हुई थी मौत

तामिलनाडु में पिता-बेटे की हिरासत में हुई मौत मामले में मदुराई की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा सुनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा प्रेम प्रवाहिनी का चंडी मेहलोग में हुआ भव्य स्वागत

9 अप्रैल को सोलन पहुंचेगी प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा, 17 अप्रैल को दाड़लाघाट आएगी यात्रा चंडी मेहलोग, 8 अप्रैल (तारा) : श्री सत्या साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा का मंगलवार को यह दिव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जिस राह पर चल रहे हैं न वह काम अच्छा और न उसका अंजाम अच्छा : जयराम ठाकुर

जो विधायक मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे तो क्या उन्हें जेल में डाल देंगे राजनीति कर रहे अधिकारी और विभाग अपनी सीमाएं न लांघे आपदा में जिन्होंने अपने परिजन खोए और लाश नहीं पाए,...
Translate »
error: Content is protected !!