हिंदू धर्म के देवताओं की हुई बेअदबी के विरुद्ध अड्डा स्तनोर में प्रदर्शन

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके के गांवो में हिंदू धर्म के देवताओं की हुई बेअदबी के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय हिंदू मंच गढ़शंकर व विभिन्न हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में सिर्फ हिंदू धर्म को निशाना बनाकर शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले टांडा में गायों का कत्ल और पदराणा में शिव प्रितमा व बड़ेसरों में बाबा बालक नाथ जी की प्रितमा की बेअदबी किसी सोची समझी साजिश का हिस्सा है। धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर सिंह औजला व एसएचओ गढ़शंकर राजीव कुमार ने बड़ेसरों में प्रदर्शन कर रहे धरनास्थल पर पहुंचकर हिंदू सगठनों को बताया कि पुलिस ने बेअदबी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बड़ेसरों से बाबा बालक नाथ मंदिर से चोरी की मूर्ति भी बरामद कर ली है तो इसके बाद धरना समाप्त किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी, मजदूर, किसान, दुकानदार और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम ने गांवों में की बैठके

गढ़शंकर : सीपीआईएम के आह्वान पर 1 से 7 सितंबर तक केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी, मजदूर, किसान, दुकानदार और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ गांव बीहड़ां, बीनेवाल, महिंदवानी में मजदूरों, किसानों और...
article-image
पंजाब

एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े संदिग्धों के 14 परिसरों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब में गैरकानूनी एसोसिएशन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की। एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में ‘गैरकानूनी एसोसिएशन’ सिख...
article-image
पंजाब

डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख को पुलिस मेडल से किया जाएगा सम्मानित

गढ़शंकर :आजादी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब पुलिस के 14 अफसरों को मेरिटोरियस सेवाओं के लिए पुलिस मेडल देने के लिए सूची जारी की गई है। सूची में गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 साल के जश्न के दौरान मंच से बोले बड़बोले नेताओं के दावे का क्या हुआ :सरकार के बड़े- बड़े चैलेंज और दावे फिर हवा-हवाई साबित हुए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!