हितेश लखनपाल ने ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाला

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 नवम्बर :  हिमाचल पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हितेश लखनपाल ने बुधवार को ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे राज्य पुलिस विभाग में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। नई तैनाती से पूर्व वे एडिशनल एसपी चंबा के पद पर कार्यरत थे।
हितेश लखनपाल डीएसपी धर्मशाला, डीएसपी मंडी, डीएसपी हमीरपुर तथा हिमाचल प्रदेश एक्स-सर्विसमेन कॉर्पोरेशन (हमीरपुर) में सचिव के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने एडिशनल एसपी साइबर क्राइम, एडिशनल एसपी कांगड़ा और एडिशनल एसपी चंबा के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है।
मूल रूप से बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले हितेश लखनपाल ने कहा कि आपदा प्रबंधन को मजबूत करना, कानून-व्यवस्था को सहयोग देना तथा समुदाय आधारित सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में होमगार्ड संगठन को अधिक सक्षम, अनुशासित और जनसेवा केंद्रित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस पर हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार : हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का किया था प्रयास

रोहित जसवाल। चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी बस पर बीते मंगलवार शाम को हमला करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एचआरटीसी बस 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोलाकार में बने संकेत आदेशात्मक होते हैं जिनका ड्राइवर के लिए हर स्थिति में पालन करना जरूरी होता , त्रिभुज में दिये गये संकेत चेतावनी : आरटीओ रमेश चन्द कटोच

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित ऊना, 23 जनवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को मुख्य ध्येय मानकर सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण अभियान के तहत आज इंडियन आॅयल...
Translate »
error: Content is protected !!