हिमकेयर योजना बंद करने की सरकार की कोई मंशा नहीं : मुकेश अग्निहोत्री

by

रोहित भदसाली।शिमला उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमकेयर योजना को बंद करने की प्रदेश सरकार की कोई मंशा नहीं है। इस योजना की कुछ कमियों को दूर कर इसे और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
श्री अग्निहोत्री आज यहां हिमकेयर कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड के संबंध में गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा बतौर सदस्य मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना को बंद कर दिया है, जो सरासर गलत है। सच्चाई यह है कि राज्य सरकार ने कुछ अनियमितताएं पाए जाने के बाद केवल निजी अस्पतालों को इस योजना के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोगों को सरकारी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा जारी रहेगी। हिमकेयर कार्ड से स्वास्थ्य लाभ लेने पर सरकार द्वारा हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां मेडिकल बिल और उपचार की लागत में बहुत ज्यादा अंतर पाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अभी निजी अस्पतालों को 150 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है जबकि सरकारी अस्पतालों को 307 करोड़ की अदायगी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत कुल 457 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीमा निर्धारित करने के कारण प्रदेश में आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ लेने वाले पांच लाख 32 हजार परिवार ही पंजीकृत हैं, जबकि प्रदेश में ऐसे 14 लाख 83 हजार परिवार हैं, जिन्हें आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश में संचालित करने के लिए हर वर्ष केवल 50 करोड़ रुपये ही प्रदान करती है। इस वित्त वर्ष के शुरुआती छह माह में ही यह 50 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। शेष बचे महीनों में आयुष्मान के तहत सभी देनदारियों का भुगतान प्रदेश सरकार को करना होगा, जिसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान से जुड़े व्यय के संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से बातचीत की जाएगी।
स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बैरी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा और उप-निदेशक हिमकेयर व आयुष्मान भारत देवेंद्र कुमार भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से : सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर पहुंचना होगा

शिमला : हिमाचल के सरकारी ऑफिस में हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से ही लगेगी। हिमाचल हाईकोर्ट ने स्कूलों सहित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और निगमों में बायोमीट्रिक मशीनों से कर्मचारियों की 100%...
article-image
पंजाब

175 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जून : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ मोनू बाबा पुत्र सुरजन सिंह निवासी मननहाना को 175 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली थाना में तैनात ASI निर्मल पटियाल 3000 रुपये रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार

ऊना : हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ऊना जिले के हरोली थाना में तैनात एएसआई निर्मल पटियाल को 3000 रुपये की रिश्वत  लेते रंगे हाथों में सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षतिग्रस्त सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं को त्वरित करेें बहाल: नेगी

पीडब्ल्यूडी, कृषि, जलशक्ति, विद्युत विभाग में 287 करोड़ का नुक्सान धर्मशाला, 02 अगस्त। राजस्व, बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों तथा पेयजल योजनाओं की त्वरित मरम्मत सुनिश्चित...
Translate »
error: Content is protected !!