हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही ‘नई खेल नीति’ : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है।  इस खेल नीति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए खेल स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है और उभरते खिलाड़ियों के कौशल को और निखारने तथा खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस लक्ष्य के दृष्टिगत ही नई खेल नीति तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित खेल नीति के अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि मेें उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी।
यह कदम न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, अपितु विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों के अथक परिश्रम और प्रयासों को पुरस्कृत भी करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ कर उन्नत सुविधाएं व खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सक्षम वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश की कई खेल हस्तियों ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और सरकार उत्कृष्ट खेल ढांचा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए उनके भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्पित है ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नई नीति खेल प्रतिभाओं को निखारते हुए उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और हिमाचल को देश के खेल कौशल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली जागरूकता रैलियां

ऊना, 1 अक्तूबर: स्वास्थ्य खंड हरोली में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डाॅ संजय मनकोटिया ने पीएचसी पालकवाह से जागरूकता रैली को हरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा : डीसी गंधर्वा राठौड़

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने डाटा अपलोडिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में भी हिमाचली युवाओं को सुख की सरकार दिलाएगी रोजगार : बाली

विदेश में कार्य कर रहे युवाओं का सुरक्षा सुनिश्चित करने को तंत्र होगा विकसित एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा बगबां 24 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!