हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर करेंगे विचार – कुलदीप पठानिया

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र कैमरा प्रोसिडिंग में हो सकता है।  विधानसभा के नियमों में इसका प्रावधान है। यह सत्र विधानसभा के सामान्य सत्रों से अलग होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  यह बात गुरुवार को शिमला के विधानसभा परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने अपने विदेश दौरों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐसा बहुत कुछ है जिसे विकसित करके राज्य को मुख्यधारा में लाया जा सकता है।
                   उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व कोरिया के पहाड़ी क्षेत्रों को जिस तरह से विकसित देखा है, उसी तर्ज पर हिमाचल को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इस संबंध में तमाम मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने का वह सत्तापक्ष व विपक्ष से अनुरोध करेंगे। उल्लेखनीय है कि कैमरा प्रोसिडिंग के तहत होने वाले विशेष सत्र में सत्तापक्ष व विपक्ष ही सदन में मौजूद होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि हिमाचल विधानसभा को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन से जोड़ दिया गया है। इस एप पर देश की विभिन्न विधानसभाओं व संसद से जुड़ी कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज मौजूद रहेंगे। शीतसत्र सत्र की कार्यवाही भी इस पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आज विधानसभा के शीत सत्र की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह सत्र 18 से 21 दिसंबर के बीच धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। अधिसूचना जारी होने के बाद विधायक विधानसभा सचिवालय को अपने सवाल भेज सकेंगे, जो इस सत्र में लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष में विधानसभा की कुल 27 बैठकें होंगी। 12 बैठकें बजट सत्र में हो चुकी हैं जबकि 11 मानसून सत्र में हुईं। अब शीत सत्र में चार बैठकें होंगी।
 पठानिया ने कहा कि जापान व दक्षिण कोरिया में अंग्रेजी बहुत कम बोली जाती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से जुड़े मामलों को लेकर वहां पर स्थानीय भाषाओं में विषयवस्तु को अनुवादित किया गया व दूतावासों को उपलब्ध करवाया गया। इसमें हिमाचल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। जबकि यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। हथकरघा जैसे उत्पादों का भी खूब प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।
सिडनी सम्मेलन में हिमाचल में दलबदल पर की कार्रवाई पर  दी जानकारी :  हिमाचल में दलबदल पर की कार्रवाई पर सिडनी में बेंचमार्क के रूप में प्रस्तुत किया। पठानिया ने कहा कि 5 से 9 नवंबर तक वह आस्ट्रेलिया के सिडनी में आईसीसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सीपीए सम्मेलन में भाग लिया। इसमें उन्हें विधानमंडलों की ओर से लिए गए बेंचमार्क निर्णयों के बारे में बात करने का अवसर दिया गया। सम्मेलन में उन्होंने हिमाचल में दलबदल कानून के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी और इसे विधायिका के एक बेंचमार्क उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया।
                             विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया था, जिस पर उनका जवाब आया है कि उन्होंने स्पीकर की मान मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिए कोई शब्द नहीं कहे हैं। पठानिया ने कहा कि चंबा की अपनी यात्रा के दौरान महाजन ने मुझ पर कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं जो अध्यक्ष व सदस्य की गरिमा के खिलाफ थीं। अब जवाब आ गया है। इस पर आगामी कार्रवाई पर विचार विमर्श किया जा रहा है। कहा कि सचिवालय के कर्मचारियों के मामले में मंत्री की ओर से दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सरकार से मांगा गया जवाब अभी तक नहीं मिला है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति विस्तृत समीक्षा

मनरेगा में 55.13 लाख मानव दिवस सृजित, 15 मार्च तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित खंड विकास अधिकारियों...
हिमाचल प्रदेश

6 लोगों का मर्डर किया और जमानत CJM आपको दे रहे : सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चार लोगों के द्वारा दायर की गई एसएलपी को खारिज कर दिया। इसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के जन-जन को विकास धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत चमदार में ‘विधायक आपके द्वारा’ कार्यक्रम आयोजित,  46 करोड़ रुपए की योजनाओं के कार्य शीघ्र होंगे आरम्भ एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में टेका माथा : क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भलेई माता मंदिर में माथा टेका तथा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के...
Translate »
error: Content is protected !!