हिमाचल के युवाओं को यूएई में नौकरी का मौका : इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती

by

1,300 दिरहम तक मासिक वेतन, दो साल का अनुबंध; 14 अक्टूबर तक पंजीकरण और 16-17 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

रोहित जसवाल।  शिमला। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार का अवसर उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक के अनुसार, यह भर्ती यूएई की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी के लिए मुंबई की भर्ती एजेंसी एसीएमई एंटरप्राइजेज के माध्यम से होगी।

1,300 दिरहम तक मासिक वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम दो वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा। पदों के लिए मासिक वेतन 1,100 से 1,300 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम निर्धारित किया गया है।

भर्ती की शर्तों के अनुसार, कर्मचारियों को अतिरिक्त काम के लिए नियमानुसार भुगतान, निःशुल्क भोजन या भोजन भत्ता, आवास और परिवहन की सुविधा मिलेगी। वीजा की व्यवस्था नियोक्ता करेगा। इसके अलावा प्रतिवर्ष एक माह का सवेतन अवकाश और हवाई टिकट के लिए 2,700 दिरहम का वार्षिक भत्ता भी निर्धारित किया गया है।

आईटीआई या डिप्लोमा जरूरी

इलेक्ट्रीशियन या फिटर ट्रेड में आईटीआई अथवा डिप्लोमा करने वाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों के साथ अनुभवी अभ्यर्थी भी पात्र हैं। आवेदकों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।

जिन इच्छुक युवाओं के पास फिलहाल पासपोर्ट नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने की स्थिति में उन्हें सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना होगा।

14 अक्टूबर तक करें पंजीकरण

भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकृत उम्मीदवारों के साक्षात्कार 16 और 17 अक्टूबर 2026 को होंगे। साक्षात्कार का स्थान पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद बताया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये सेवा शुल्क और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 35,400 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त 1,500 रुपये चिकित्सा जांच शुल्क निर्धारित किया गया है।

इच्छुक युवाओं को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की पात्रता, वेतन, सुविधाओं, सेवा शुल्क और अनुबंध की सभी शर्तों की संबंधित अधिकृत एजेंसी से पुष्टि कर लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में बीमारी से हार गया शख्स, सूने घर में फंदा लगाकर दी जान : पुलिस तक पहुंचा मामला

एएम नाथ। पांगी : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सुदूर और जनजातीय क्षेत्र पांगी से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत साच में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में पंचायती राज चुनावों के लिए 1020 मतदान केंद्र स्थापित 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिले का सबसे ऊँचा मतदान केंद्र चसक भटोरी

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले में कुल 1020 मतदान केंद्र स्थापित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही हिम गौरव आईटीआई में दाखिले के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

संतोषगढ़ :  18 जुलाई  : हिमाचल प्रदेश में आईटीआई ट्रेडों में दाखिले के लिए 13 जुलाई को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खुलते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला है  लंबे समय से आईटीआई में प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 25.09 करोड़ की सहकारी विकास परियोजना का करेंगे शुभारंभ – सतपाल सिंह सत्ती

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण ऊना, 16 नवंबर – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 19 नवंबर को प्रस्तावित ऊना दौरे की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!