हिमाचल पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज : आरक्षण रोस्टर 31 मार्च तक जमा कराने के निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जिलों का आरक्षण रोस्टर तैयार कर 31 मार्च तक पंचायतीराज विभाग में जमा कराएं। यह प्रक्रिया चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। उपायुक्तों ने जिलों में पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपायुक्तों रोस्टर जारी करने के बाद उसकी प्रतिलिपि पंचायतीराज विभाग को सौंपेंगे। निर्देशों के अनुसार यह कवायद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप की जा रही है।

कोर्ट के निर्देशों के तहत पंचायत चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज 31 मार्च तक राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपना अनिवार्य होगा। दूसरी ओर, नई गठित पंचायतों में मतदाता सूचियों के प्रकाशन की प्रक्रिया भी अप्रैल में पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होता है, जिससे मतदाताओं को अपने नामों की जांच और आवश्यक सुधार का अवसर मिलता है। सरकार की योजना के अनुसार 31 मई से पहले ही पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायतीराज विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी में फार्मासिस्ट के भरें जायेंगे 17 पद

ऊना : निदेशक, चिकित्सा सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट के 17 पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना, अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का किया अंशदान

शिमला : चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने आज यहां श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शुरू नहीं हो पाई एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया : जयराम ठाकुर

कोविड के दौरान भी नहीं रुकी थी एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती बोले, पांच लाख नौकरियों की झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई थी सुक्खू सरकार चौकीदार के 566 पद खत्म और मित्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“ऑनलाइन हो हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री”

एएम नाथ। धर्मशाला, 2 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को अब ऑनलाइन किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश और...
Translate »
error: Content is protected !!