हिमाचल पुलिस बी-1 परीक्षा अब 9 नवम्बर को…दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की बहुप्रतीक्षित बी-1 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 9 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को तकनीकी खामियों के चलते यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

इस बार परीक्षा दो शिफ्टों में ली जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने नई तिथि की घोषणा करते हुए कहा है कि इस बार परीक्षा से पहले सॉफ्टवेयर और सर्वर सिस्टम की सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाएगा, ताकि परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। आईजी एपी एंड टी हेडक्वार्टर और बी-1 परीक्षा के चेयरमैन आईपीएस प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि डीजीपी की मंजूरी के बाद यह नई तिथि तय की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और परीक्षा की तैयारियां फिर से शुरू कर दी गई हैं।

बी-1 परीक्षा पुलिस विभाग में कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा करीब आठ साल बाद हो रही है, जिसमें प्रदेशभर से लगभग साढ़े चार हजार पुलिस कर्मियों ने आवेदन किया है। इनमें से 877 अभ्यर्थियों को पदोन्नति दी जानी है।

26 अक्तूबर को परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही थी, लेकिन सॉफ्टवेयर में बार-बार गड़बड़ी आने और सर्वर क्रैश होने से परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। प्रदेशभर के 14 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंच गए थे, पर लॉगइन और डेटा लोडिंग की समस्या आने से परीक्षा को बीच में ही रद्द करना पड़ा।

आईजी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि परीक्षा रद्द करने का निर्णय स्थिति को देखते हुए तत्काल लिया गया, ताकि अभ्यर्थियों को और असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अब विभाग ने तकनीकी टीम को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले सिस्टम का ट्रायल रन किया जाए और सभी संभावित त्रुटियों को ठीक किया जाए।

परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल था, क्योंकि वे लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे थे। आईजी ठाकुर ने कहा कि पुलिस मुख्यालय परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अदालत की ओर से भगौड़े 10 आरोपी किए गिरफ्तार, 2 आरोपियों को 60 ग्राम नशीला पाउडर, 2 पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा कारतूस सहित किया काबू

होशियारपुर, 03 फरवरी: एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले में समाज विरोधी तत्वों व गैर कानूनी व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस की ओर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध के कैलेंडर-2025 का विमोचन किया। इस अवसर पर एसडीएम बड़सर-सह-मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने बारिश को नजरअंदाज करते हुए ने सड़क जाम कर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी चेतावनी पत्र का किया विरोध

नवांशहर ।  जिला शहीद भगत सिंह नगर की सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डीपीओ जगरूप सिंह के खिलाफ तेज बारिश के बीच जमकर प्रदर्शन किया और  आरोप लगाया कि 17 जुलाई को सभी वर्कर्स को...
article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में और आस पास आए दिन होते रहते है हादसे : नहर में गिरने से कई लोगों की गई है कीमती जाने और वाहन हुए है हादसा ग्रस्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिस्त दोआब नहर जो 1956 में निकाली गई थी तब इसके किनारों पर काफी ऊंची पटड़ी (छोटा रास्ता पगडंडी) था जिस से नहर के साथ लगते रास्ते पर आने जाने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!