जालसाज महिलाएं दिनदहाड़े औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार

by

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शकर शहर के नंगल चौक में एक किताबों की दुकान पर दो जालसाज महिलाएं एक औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार हो गईं। यह सारी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रजनीश कुमारी पत्नी स्वर्गीय राम जी दास निवासी गढ़ीमट्टों ने बताया कि वह दोपहर दो बजे के करीब पंजाब नेशनल बैंक से 20 हजार रुपए निकलवा कर अपने घर को जा रही थी तो रास्ते में नंगल चौक में एक किताबों की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए रुकी तो 2 औरतें जो पहले से ही उसका पीछा कर रही थी। उसके साथ आकर खड़ी हो गई और उसे बातों में उलझा कर उसके बैग में से पैसों वाला पर्स निकाल कर मौके से फरार हो गई और यह सारी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता रजनीश कुमारी ने बताया कि उसके पर्स में दो हजार पे पहले थे और 20 हजार रुपए उसने बैंक से निकलवाए थे और साथ में ही पर्स में बैंक की कॉपी भी थी। जो कि जालसाज महिलाएं ले गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
फोटो: जानकारी देते हुए पीड़ित महिलारजनीश कुमारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व पर हाईकमान का रुख साफ, राजा वड़िंग नहीं बदले जाएंगे

सचिन पायलट ने नेताओं से कहा- 2027 चुनाव से पहले किसी को CM फेस घोषित नहीं किया जाएगा; सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस चंडीगढ़, 12 सितंबर। पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान...
article-image
पंजाब

लाखों की चोरी : गढ़शंकर में गारमेंटस की दुकान पर 3 से 4 लाख रुपये के कीमती कपड़े गायब

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है और पुलिस प्रशासन की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है। चोरी की एक और घटना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की तैयारी! 60 साल से कम उम्र के चेहरों पर दांव, हिमाचल-पंजाब में भी बदल सकता है समीकरण

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद राज्यों में भी नई पीढ़ी को आगे लाने के संकेत; गुजरात में हर्ष सांघवी पर नजर नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भविष्य की राजनीति में...
Translate »
error: Content is protected !!