पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर सीएम चन्नी द्वारा की गई घोषणाओं का पवन दीवान ने किया स्वागत

by

औद्योगिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे
लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने आज लुधियाना में पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत किया है और इन्हें राज्य में औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया है।
यहां जारी एक बयान में दीवान ने कहा कि सीएम चन्नी से राज्य में औद्योगिक क्रांति की दिशा में लालफीताशाही खत्म करने का एलान किया है। जिसके तहत पंजाब से लालफीताशाही को खत्म किया जाएगा।  छोटे और मध्यम उद्यमों के विस्तार में तेजी लाने के लिए पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट- 2020 में संशोधन को मंजूरी दी गई है।  इससे पंजाब में अब कारोबार करना आसान हो जाएगा।
इसी तरह जीएसटी और वैट के आकलन को अब बिना पेश हुए ही मंजूरी दी गई है, जिसके तहत व्यापारियों और उद्योगपतियों को इस उद्देश्य के लिए टैक्स ऑफिसों में नहीं जाना होगा।
जबकि, वित्तीय वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के लिए वैट के लंबित मामलों में, बकाया के लिए कुल मांग का केवल 30 प्रतिशत ही माना जाएगा। इसमें से 20 फीसदी पहले साल और बाकी 80 फीसदी अगले साल वसूल किया जाएगा। पंजाब सरकार ने मीडियम इंडस्ट्री के लिए बिजली कनेक्शन के फिक्स चार्ज में भी 50 फीसदी की कटौती की है। इससे उद्योगों के लिए बिजली सस्ती हो जाएगी। औद्योगिक फोकल प्वाइंटों के भीतर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारी और 2 किसानों को किया गिरफ्तार : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने अवैध रूप से 4 लाख रुपए की कर्ज राहत लेने के आरोप में

चंडीगढ़  : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने गलत हलफनामा दाखिल करके पंजाब सरकार से 4,02,222 रुपए की कर्ज राहत लेने के आरोप में एक राजस्व पटवारी और 2 किसानों को गिरफ्तार किया है। राज्य वीबी...
article-image
पंजाब

विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया , 3 गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन...
article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल के लिए गढ़शंकर से हैबोवाल तक की सडक़ की सरकार तुरंत रिपेयर करवाये : बोपाराय

नंबरदार बलवीर सिंह मैगा को जाट महासभा का जिला महासचिव किया नियुक्त गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा दुारा समाज में विभिन्न वर्गो में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए लगातार और जाट महासभा के संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!