हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पदों पर भर्ती : जल्द शुरू होंगे आवेदन

by

शिमला । हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 12 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होनी हैं। शासन इसकी तैयारी तेजी से कर रहा है। हिमाचल लोकसेवा आयोग के जरिए इनकी भर्ती होगी।  राज्य का गृह विभाग इसी साल जनवरी में कांस्टेबल के 1226 पदों की भर्ती की अधिसूचना जारी कर चुका है। हालांकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के चलते आचार संहिता लग जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। अब आचार संहिता हटने के बाद इन पदों पर भर्तियां शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जल्द आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों के तहत ये भर्ती होगी। इसके तहत भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इससे पहले महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण रहता था। सामान्य वर्ग में पुरुषों की भर्ती के लिए 5.6 फीट व आरक्षित वर्ग के लिए 5.4 फीट लंबाई तय है। इसके अलावा महिलाओं के सामान्य वर्ग में 5.2 फीट व आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए पांच फीट लंबाई निर्धारित है।  उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1226 पद भरे जाने हैं। इनमें से 818 पद पुरुषों के लिए आरक्षित होंगे, 351 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे तथा 57 पद ड्राइवर के लिए आरक्षित होंगे। सभी पद सीधी भर्ती के जरिए हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग से भरे जाएंगे। बिलासपुर जिले से 46 पद पुरुष कांस्टेबल और 19 पद महिला कांस्टेबल व तीन पद चालक के भरे जाएंगे। इसी प्रकार चंबा जिले से 62 पद पुरुष व 27 पद महिला कांस्टेबल के और चार पद चालक के, हमीरपुर जिले से 54 पद पुरुष व 23 पद महिला कांस्टेबल और चार पद चालक के भरे जाएंगे। कांगड़ा जिले से 180 पद पुरुष व 77 पद महिला कांस्टेबल और 12 पद चालक के, किन्नौर जिले से 10 पद पुरूष और चार पद महिला कांस्टेबल के व एक पद चालक का, कुल्लू जिले से 52 पद पुरुष व 22 पद महिला कांस्टेबल और चार पद चालक के, लाहौल स्पीति जिले से चार पद पुरुष व दो पद महिला कांस्टेबल के, मंडी जिले से 119 पद पुरुष व 51 पद महिला कांस्टेबल और आठ पद चालकों के भरे जाएंगे। इसी प्रकार शिमला जिले के 97 पद पुरुष कांस्टेबल व 42 पद महिला कांस्टेबल और सात पद चालक के भरे जाएंगे। इसी प्रकार सिरमौर जिले से 63 पद पुरुष व 27 पद महिला कांस्टेबल व पांच पद चालकों के, सोलन जिले से 69 पद पुरुष व 30 पद महिला कांस्टेबल के और पांच पद चालक के, ऊना जिले से 62 पद पुरुष व 27 पद महिला कांस्टेबल के और चार पद चालक के भरे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिड़कमार में आयूषमान आरोग्य शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केवल पठानिया – दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

एएम नाथ। धर्मशाला, 21 अक्तूबर। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग गांव देहात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुले आसमान के नीचे पड़ा लोक निर्माण विभाग के सरिए में लगा जंग

पट्टा मेहलोग, 14 जुलाई (तारा) :-सरकारी विभागों के लिए भवन,वाहनों के लिए पुल व आम नागरिकों की सुविधा के लिए वर्षा शालिका व सड़कें बनाने वाले लोनिवि के पास करोड़ों रूपऐ की लागत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को 4.04 रुपए प्रति यूनिट सब्सिडी देने की अधिसूचना जारी : किसानों को सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

एएम नाथ। शिमला :  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रियायती यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ प्रक्रिया शुरू, यात्रा होगी अधिक सुगम

रोहित जसवाल। ऊना, 11 नवंबर. रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’...
Translate »
error: Content is protected !!