हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,350 राशन कार्ड ब्लॉक

by

एएम नाथ। शिमला :  खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से लगातार 3 महीने तक सस्ता राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं।  बता दें कि प्रदेश के 1,350 कार्ड बंद किए जा चुके हैं। विभाग का मानना है कि इन उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की आवश्यकता नहीं होगी, इसीलिए यह डिपो से सस्ता राशन नहीं ले रहे होंगे। प्रदेश सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को 3 महीने से राशन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के कार्ड ब्लॉक कर मुख्यालय को सूचित करने के आदेश दिए हैं।

सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही  :   हिमाचल में पोर्टेबिलिटी योजना के काम नहीं करने से कई उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इस योजना के अनुसार लोग हिमाचल में कहीं भी किसी भी डिपो से सस्ता राशन ले सकते हैं। ऐसे में इन लोगों के कार्ड भी ब्लॉक हो रहे हैं। आपको बता दें कि हालांकि कई उपभोक्ताओं को अपना कार्ड बंद होने से बचाने के लिए गांव जाकर राशन लेना पड़ रहा है। बता दें कि हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 3 दालें (मलका, माश, दाल चना), 2 लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और 1 किलो नमक दे रही है। इसके अलावा गेंहू और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत जिन्होंने KYC नहीं करवाई है , उनके कार्ड भी ब्लॉक हो रहे हैं। बहुत लोग राशन नहीं ले रहे हैं। इनका राशन डिपो और गोदामों में पड़ा रहता है। ऐसे में यह राशन जरूरतमंद को ही मिलना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की पत्थरों से की निर्मम हत्या : हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर गई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की गढ़शंकर के गांव बीनेवाल से सटे हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में अज्ञात लोगो दुारा सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

46 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 27 नवम्बर : अजनोहा चौकी इंचार्ज कौशल चंद्र ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति परमिंदर सिंह उर्फ परम पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव अजनोहा को 46 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिलों को रिलीज करवाने की तिथि 6 जनवरी 

एएम नाथ। चंबा :  उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!