हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी : अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

by

रोहित भदसाली । शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं और युवतियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब युवा 12 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर आयोग की ओर से की जा रही पुलिस भर्ती की आवेदन की तारीख 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 12 नवंबर की गई है. मुख्यमंत्री ने यह फैसला पुलिस भर्ती में युवाओं को आवेदन के लिए ज्यादा समय देने के लिया है. उम्मीद है कि इस फैसले से हजारों युवाओं को फायदा मिलेगा.

1 हजार 088 पदों पर पुलिस जवानों की भर्ती : हिमाचल प्रदेश सरकार 1 हजार 088 पदों पर पुलिस जवानों की भर्ती करने जा रही है. इनमें 708 पुरुष और 380 महिला पुलिस कांस्टेबल की पोस्ट शामिल है. इस संबंध में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया है. हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवा वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं.

राज्य सरकार ने कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की है. इस आयु सीमा में छूट के फैसले से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 18 से 26 साल की उम्र, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गोरखा, प्रतिष्ठित खिलाड़ी 18 से 28 साल तक और होमगार्ड 20 से 29 साल की उम्र तक पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती के लिए पात्र होंगे.

लोक सेवा आयोग ने जारी किया विज्ञापन :  बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने 14 सितंबर 2023 को 1 हजार 226 पद भरने को फैसला किया था. हिमाचल प्रदेश पुलिस के भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 25 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी किया गया था. पहले यह भर्ती पुलिस विभाग ने पूरी करनी थी, लेकिन पिछली सरकार के दौरान हुई कथित गड़बड़ियों के बाद फैसला लिया गया कि भर्ती लोक सेवा आयोग करवाएगा. अब 1 हजार 088 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्राह्मी की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं महिलाएं : सूखी ब्राह्मी के लिए किसानों को मिल रहा 1 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक का मूल्य

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में स्वयं सहायता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैच करवाने का चैलेंज स्वीकारा : स्टेट की चुनी गई कबड्डी टीम इस मैच को हार जाती तो वह खेल मंत्री और मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगेंगे माफी

रोहित जसवाल।  नालागढ़ :   हिमाचल प्रदेश स्टेट कबड्डी टीम की सिलेक्शन को लेकर उठे विवाद में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर खुलकर सामने आए हैं।  उन्होंने स्टेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केलांग का न्यूनतम तापमान -6.9 कुकू मसूरी का -6.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

शिमला। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, 19 नवंबर को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में CBI की बड़ी कार्रवाई – 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

एएम नाथ। बद्दी :  जिला सोलन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई...
Translate »
error: Content is protected !!