हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण पर रोक लगायी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण को राज्य की स्थानांतरण नीति को उल्लंघन बताते हुए रोक लगायी। प्रशिक्षु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पासंग डोलमा की हाल ही में लाहौल-स्पीति जिले के काजा स्थित सिविल अस्पताल में नियुक्ति हुयी थी, लेकिन उनकी नियुक्ति के एक महीने बाद ही उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किब्बर में स्थानांतरित कर दिया गया।

चिकित्सा अधिकारी ने 13 अक्टूबर को सरकार के इस स्थानांतरण आदेश के खिलाफ यह तर्क देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया कि यह राज्य की स्थानांतरण नीति के खिलाफ है। उन्होंने तर्क दिया कि स्थानांतरण नीति के अनुसार किसी पद पर न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यकाल अनिवार्य है। अदालत ने कहा कि स्थानांतरण में ऐसी कोई प्रशासनिक आवश्यकता या जनहित नहीं दर्शाया गया है जो इस तरह के कदम को उचित ठहरा सके।

अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया स्थानांतरण आदेश में कोई औचित्य नजर नहीं आता और यह स्थापित नीति का उल्लंघन करता है। इसे देखते हुए, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए स्थानांतरण आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दिया है। राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजन कहोल ने 17 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से दो सप्ताह का समय मांगा, जिस पर न्याय मूर्ति ने अगली सुनवायी की तारीख 14 नवंबर को निर्धारित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 31 पदों के लिए मांगे आवेदन : 7 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

31 रिक्त पदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 और सहायिका के हैं 20 पद ऊना, 18 जुलाई। बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 31 पदों के लिए आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक खेल दंगल को संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मेले, त्यौहार एवं उत्सव हमारी संस्कृति की पहचान ह: संजय अवस्थी एएम नाथ।  अर्की : ग्राम पंचायत कोटली के अर्जुन खेल मैदान में लखदाता दंगल समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

98,182 करोड़ से ज्यादा हो गया कर्ज?… भाजपा विधायक के डॉ. जनक राज के सवाल का सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश पर कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है. वित्त वर्ष 2025-26 में मूलधन चुकाने के लिए 4243.57 करोड़ रुपये और ब्याज...
Translate »
error: Content is protected !!