हिमाचल में अब टैबलेट से पढ़ाएंगे टीचर- प्राथमिक स्कूल में काम कर रहे 17,510 शिक्षकों को टैबलेट देगी, सभी स्कूल आधुनिक तकनीक से होंगे लैस

by
एएम नाथ। शिमला :  राज्य सरकार शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए राज्य के प्राथमिक स्कूल में काम कर रहे 17,510 शिक्षकों को टैबलेट देगी। इसका उद्देश्य शिक्षण कार्यों में आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना, डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना और डाटा अपडेट करने जैसे प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाना है।
 इसके माध्यम से अध्यापक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकेंगे। यही नहीं स्कूल व कॉलेजों में वर्चुअल कक्षाएं शुरू की है। मौजूदा शैक्षणिक सत्र में इसे और बढ़ाया जाएगा ताकि शिक्षक की गैर हाजरी में भी बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। प्रेस को जारी बयान में सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूलों के क्लस्टर बनने से विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों की संख्या बढ़ी है। सरकार राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है।
सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ भी शुरू की है। 15,181 स्कूलों में ‘बाल पौष्टिक आहार योजना’ शुरू की गई है जिससे 5.34 लाख बच्चों को अंडे, फल जैसे अतिरिक्त पोषण का लाभ मिला है। प्रदेश सरकार ने इस पहल के लिए 12.75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत एक प्रतिशत की मामूली ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है।
‘मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ भी शुरू की गई है जिसका लाभ नर्सरी से आठवीं कक्षा तक 15,181 के बच्चे उठा रहे हैं। सरकार ने शिक्षकों के लिए विदेशों में एक्सपोजर विजिट की पहल की है जिसके तहत शैक्षणिक गतिविधियों का ज्ञान अर्जन करने के लिए पहले चरण में 200 शिक्षक सिंगापुर भ्रमण पर भेजे गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आनंद आश्रम भम्मियां में फूलदार, फलदार व छायादार पौधे लगाए

गढ़शंकर, 7 अगस्त: आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, उपकार ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता गोल्डी सिंह बीहड़ां के नेतृत्व में आनंद आश्रम भम्मियां में छायादार, फलदार, फूलदार पौधे लगाए और लोगों से कम से...
article-image
पंजाब

02 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार : उम्र लगभग 21 वर्ष, 12वीं पास, डेड महीना पहले नशा तस्करों के सम्पर्क में आया था

अमृतसर   :  अमृतसर पुलिस   ने एक बड़े ड्रग तस्करी अभियान में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका दिया। का भंडाफोड़ कर इसके...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे से द्वीपक्षीय व्योपार तथा टेक्नॉलोजी के आदान-प्रधान बढ़ने के साथ आतंकवाद तथा मानव तस्करी पर लगेगी रोक : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे को एक सफल दौरा बताते हुए कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेदर...
article-image
पंजाब , समाचार

दुकानदारों को मिलेगी इंस्पेक्टर राज से मुक्ति : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ ।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में एक बड़ा फैसला लेते हुए 1958 के पंजाब शॉप एंड कमर्शियल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी है। इसका मकसद राज्य के दुकानदारों और...
Translate »
error: Content is protected !!