भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार जिले में स्ट्रांग रुमों में सुरक्षा प्रोटोकाल का किया जा रहा है पूरा पालन : डा. एस. करुणा राजू

by

प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाया गया मतदान
– आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित प्राप्त हुई 22 हजार से ज्यादा शिकायतें, 3 हजार से ज्यादा एफ.आई.आर हुई दर्ज
होशियारपुर, 24 फरवरी :
मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने वीरवार को रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर(एम.एस.डी.सी) में बनाए गए स्ट्रांग रुमों की चैकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच.निंबाले भी मौजूद थे।
स्ट्रांग रुम का जायजा लेने के बाद डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में 6 विधान सभा क्षेत्रों व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में एक विधान सभा क्षेत्र का स्ट्रांग रुम बनाया गया है और भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा संबंधी प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिहाज से यहां सैंटर आम्र्ड पुलिस फोर्स(सी.ए.पी.एफ) को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रांग रुमों की बारीकी से 24 घंटे निगरानी रखने के लिए सी.सी.टी.वी कैमरे सहित एल.ई.डी स्क्रीने भी लगाई गई है ताकि सुरक्षा कर्मियों को हर गतिविधि की जानकारी रहे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के लिए स्ट्रांग रुम के बाहर पंडाल लगाकर एल.ई.डी. का विशेष प्रबंध किया गया है, इस लिए सभी उम्मीदवार समय- समय पर व्यवस्था देखते रहें। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने मोहाली, रुपनगर जिलों के स्ट्रांग रुमों का भी दौरा किया है और आने वाले दिनों में अन्य जिलों का भी दौरा करेंगे।
डा. एस. करुणा राजू ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार चुनाव प्रक्रिया में कोविड-19 प्रोटोकाल को यकीनी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से अब तक आदर्श चुनाव आचार संहिता(एम.सी.सी) का पालन से संबंधित 22 हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 16 हजार के करीब शिकायतें सी-विजल, तीन हजार के करीब शिकायतें टोल फ्री नंबर 1950 व बाकी शिकायतें अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई है और लगभग सभी शिकायतों का तयबद्ध समय में निपटारा किया गया है। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित 3 हजार से ज्यादा एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं जबकिक पोलिंग डे के दौरान 33 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले नारकोटिक्स, एक्साइज आदि से संबंधित है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि ई.वी.एम. पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बहुत ही स्वतंत्र, पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करवाए गए हैं और 10 मार्च को भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती करवाई जाएगी।
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, होशियारपुर, चब्बेवाल व गढ़शंकर के लिए स्ट्रांग रुम रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में बनाया गया है जबकि विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के लिए स्ट्रांग रुम मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सातों विधान सभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रुमों की रोजाना चैकिंग की जाती है और यह सुनिश्चित बनाया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा जाए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) हिमांशु जैन, एस.पी. अश्वनी कुमा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एमएलए स्टीकर वाली कार मिली दलजीत के घर में : पूर्व मंत्री संगत गिलजियां की चेकबुक और जंगलात विभाग से जुड़ी फाइलें भी उसी कार से मिली

दलजीत ही मंत्री के पूरे लेन-देन का हिसाब रखता था चंडीगढ़, 17 जुलाई पूर्व कांग्रेसी जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। दलजीत को...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए...
article-image
पंजाब

नंगल जाम वेपरवाह प्रशासन : रविवार व सोमवार शहर रहा जाम: कहीं फ्लाईओवर संघर्ष कमेटी में दरार डालने की कोशिशें तो नही !!

रविवार व सोमवार को लगे जाम से लोग होते रहे परेशान,नंगल से नया नंगल पहुँचना बना रहा मुसीबत फ्लाईओवर निर्माण के चलते रोजाना लगता है जाम ,नवरात्रों के मेले चलते अगले 6,7 दिन जाम...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 28 में 29 लाख रुपए की लागत से बने वाले ट्यूबवेल को किया लोगों को समर्पित : शहर के प्रत्येक वार्ड का करवाया जाएगा सर्वपक्षीय विकास: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 25 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के प्रत्येक वार्ड का सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा और हर जरुरत को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वे वार्ड नंबर 28...
Translate »
error: Content is protected !!