खालसा कालेज गढ़शंकर ने एफए माहिलपुर को 4-0 से व इंटरनेशनल एफसी फगवाड़ा ने टीयूएफए ऊना को2-0 से पराजित किया।

by

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन तीन मैच खेले गए।
माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। कालेज वर्ग का पहला मैच बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर व फुटबाल अकेडमी माहिलपुर के बीच खेला गया। इस मैच में पहला गोल जतिंदर सिंह द्वारा 6वे मिनट पर किया गया और 12 वे मिनट पर सतवीर सिंह ने दूसरा गोल कर दिया। अभी एफए माहिलपुर के खिलाड़ी संभले ही नही थे कि 26 मिनट पर तीसरा गोल कमलदीप सिंह ने कर दिया तो चौथा गोल भी कमलदीप सिंह ने 55 वे मिनट पर कर बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर को 4-0 से फुटबाल अकेडमी माहिलपुर को पराजित कर जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच इंटरनेशनल एफसी फगवाड़ा ने टीयूएफए ऊना के दरम्यान खेला गया इस मैच में पहला गोल फगवाड़ा के खिलाड़ी रोहित शेख ने 7वे मिनट पर मिली पेनाल्टी किक्स से कर दिया, दूसरा गोल अमृतपाल सिंह ने कर टीयूएफए ऊना की 2-0 से पराजय निश्चित कर मैच जीत लिया। तीसरा मैच प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब माहिलपुर व डीएवी कालेज जालंधर के दरम्यान खेला गया इस मैच के 13वे मिनट पर डीएवी कालेज के खिलाड़ी सुखमनप्रीत सिंह ने कर मैच को रोमांचक बना दिया और दूसरा गोल दीपक सिंह ने 46वे मिनट पर किये गोल से डीएवी कालेज जालंधर को 2-1 से पराजित कर जीत हासिल कर ली। 76 वे मिंट पर प्रिं हरभजन सपोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी कर्ण ने गोल उतार दिया लेकिन उनकी टीम कोई और गोल न कर सकी। तीसरे दिन टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मोहिंदर सिंह भाटिया, मिर्स गुरवंत कौर, हरजिंदर सिंह बैंस, अनूप सिंह, बलजीत सिंह बैंस, हरबंस राय, सत्यप्रकाश संघा, कश्मीरा सिंह व परमिंदर सिंह गरेवाल ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ परमप्रीत कैंडवाल, प्रिं जगमोहन सिंह, प्रिं परमिंदर सिंह, प्रिं रिकी मिन्हास, दलजीत सिंह बैंस, सेवक सिंह, शिविंदरजीत सिंह बैंस, सतपाल सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, अर्जुनवार्ड गुरदेव सिंह गिल, हरिनंदन सिंह खाबड़ा, यशपाल, राधेश्याम, विजय बंबेली, मास्टर बनींदर सिंह, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, कोच बंधना सिंह, राज कुमार भोला, प्रो जंग बहादुर शेखों, डॉ राजकुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो….
खेल मैदान में गोल करने के लिए संघर्ष कर रहे खिलाड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा में बालिका आश्रम का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही...
article-image
पंजाब

बाबा गरीब दास जी और स्वामी गंगा नंद जी के वार्षिक अवतरण दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

आपसी भाईचारे को कायम रखने और समाज की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का दिया संदेश बलाचौर, 5 मई: श्री सतलोक धाम रत्तेवाल में गद्दी नशीन स्वामी कृष्ण नंद के नेतृत्व में भूरीवाले...
पंजाब

हादसों के लिए जिम्मेवार विभागों व व्यक्तियों को पता लगाने के लिए कमेटी गठित : कमेटी हादसे रोकने के लिए कदम उठाने के सुझाव भी देगी

गढ़शंकर । जिलाधीश होशियारपुर दुआरा चरण छों गंगा श्री गुरु रविदास महाराज व तप अस्थान श्री गुरु रविदास दास महाराज, श्री खुरालगढ़ साहिब के निकटवर्ती क्षेत्रों में हुए हादसों होने के कारणों व इसके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान बलिदान, 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे सूबेदार मेजर पवन

एएम नाथ। धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर   के बाद सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी (India Pakistan Tension) में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाला के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदानी हो गए। पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के...
Translate »
error: Content is protected !!