हिमाचल में अब सहायक स्टाफ नर्स के 780 पदों पर होगी भर्ती

by

चार एचएएस समेत 22 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, एचएएस को 1.77 लाख तक वेतन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से अब सहायक स्टाफ नर्स के कुल 780 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में 22 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार 23 जुलाई को जारी विज्ञापन में पोस्ट कोड-26044 के तहत सहायक स्टाफ नर्स के 312 पद विज्ञापित किए गए थे। अब मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशालय से 468 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 780 हो गई है। इन पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरा जाएगा।
इधर, लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त से 22 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा ग्रुप-ए के चार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के 10, जिला कोषाधिकारी का एक, जिला नियंत्रक का एक और तहसीलदार के छह पद शामिल हैं। एचएएस के चार पदों में अनारक्षित, एसटी, श्रवण बाधित तथा पूर्व सैनिक एससी वर्ग के पद शामिल हैं।
बीडीओ के 10 पदों में पांच अनारक्षित, एक पूर्व सैनिक, एक एसटी, दो ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस पद है। जिला कोषाधिकारी का पद ईडब्ल्यूएस तथा जिला नियंत्रक का पद दृष्टिबाधित अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित है। तहसीलदार के छह पदों में तीन अनारक्षित, एक एससी और दो एसटी वर्ग के हैं।
एचएएस पद के लिए वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये, बीडीओ के लिए 53,600 से 1,70,100 रुपये, जिला कोषाधिकारी व जिला नियंत्रक के लिए 48,700 से 1,54,300 रुपये और तहसीलदार के लिए 46,000 से 1,46,500 रुपये निर्धारित है। सभी पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती चुनावों में निर्वाचन व्यय पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी

रोहित जसवाल। ऊना, 22 मई। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला ऊना में जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन व्यय के लेखे तथा उसकी अधिकतम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन – सोम लाल धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 10 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्लवी की मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करे सरकार : जयराम ठाकुर

क्रिटिकल हालत में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के स्वास्थ्य अधिकारों से खिलवाड़ भारत का दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था मोदी की नीतियों का परिणाम एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डुलाड़ा की प्रधान निलंबित – विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत की प्रधान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए निलंबन आदेश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत डुलाड़ा की प्रधान कंचना कुमारी को ग्राम सभा की बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने तथा पंचायत के सामान्य...
Translate »
error: Content is protected !!