हिमाचल में कोयले की गैस से 3 की मौत : कोयले की अंगीठी भी हुई थी जली

by
रोहित जसवाल।  सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कोयले की गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती अन्हेच पंचायत के रिहूं गांव में कोयले की गैस से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।
मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया :   जानकारी के मुताबिक बता दें कि मृतकों की पहचान रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सुरेश कुमार, अरबाज और सूरज के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 20 से 28 साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि बीती रात तीनों अपने कमरे में सोए थे। सुबह जब वे नहीं जागे तो मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया।
आगामी जांच जारी :  पुलिस टीम ने कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली। कमरे में तीनों व्यक्ति मृत पाए गए और कोयले की अंगीठी भी जली हुई थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला कोयले की गैस से मौत का बताया जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं आगामी जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री पूबोवाल से करेंगे पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

रोहित भदसाली। ऊना, 13 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 14 सितम्बर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पूबोवाल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि : बदमाशों ने पुलिस से कहा यह सोने की तस्करी करते है, हमें पक्की सूचन थी कि इनके पेट में सोना तो किया था अगवा

मुरादाबाद  : मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से सऊदी से लौटे लोगों को सकुशल बचाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग सोना की तस्करी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलठा गांव के रविन्द्र ने फूलों की खेती कर चुनी स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की राह : हिमाचल पुष्प क्रांति योजना व एकीकृत बागवानी विकास मिशन बने सहायक

एएम नाथ। गोहर  : खेतीबाड़ी में रूचि तथा पारम्परिक खेती से हटकर कार्य करने की पहल ने गोहर क्षेत्र के रविंद्र को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। फूलों की खेती से हर व र्ष लाखों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा*

*खेल मंत्री ने आरनी यूनिवर्सिटी में एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ* इंदौरा, 16 मार्च। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज आरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग...
Translate »
error: Content is protected !!