हिमाचल में नए साल का पहला हादसा, कार दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 3 की मौत

by

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। कुल्लू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों युवक-युवतियां कसोल में बर्थडे पार्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद कार में सवार होकर लौट रहे थे।
इसी दौरान कुल्लू के भूतनाथ वैली ब्रिज के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनमें दो युवतियां शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
नए साल के पहले ही दिन हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात विधानसभा चुनाव : झगड़िया सीट पर चुनावी मैदान में बाप-बेटा आमने सामने

झगड़िया। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है तथा नामांकन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन एक सीट ऐसी...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने लाभार्थियों को वितरित किए गए ऋण माफी सर्टिफिकेट

गढ़शंकर I 4 जुलाई:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत देते हुए 67.84 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है। इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में हो रहा सर्वांगीण विकास : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ….शुक्रवार को उप मण्डल जुब्बल में दो विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया

एएम नाथ।  जुब्बल  :  जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और...
Translate »
error: Content is protected !!