हिमाचल में फिर फटा बादल : मंडी शहर में आधी रात को आई बाढ़, 2 की मौत, 50 से ज्यादा वाहन दबे, कई लापता

by

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया। आधी रात के करीब शहर में बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे कुछ ही मिनटों में भारी बाढ़ आ गई।

इस आपदा में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक गाड़ियां मलबे में दब गईं। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे में फंस गए हैं जिन्हें निकलने के प्रयास जारी हैं।
शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी और मलबा घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन के चलते शहर की कई सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।
देर रात से ही प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर पहुंचे जिला उपायुक्त और एसपी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गरज के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते सड़कों पर नदियां बहने लगीं। कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया और लोगों को जान बचाने के लिए ऊंची जगहों पर भागना पड़ा।
मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। हिमाचल में मॉनसून अब विकराल रूप लेता जा रहा है और स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मंडी के सिराज, थुनाग, गोहर और करसोग क्षेत्रों में एक ही रात में कई स्थानों पर बादल फटे और अचानक पानी आने से सड़कें, घर, पुल और वाहन बह गए।
अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 40 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी NDRF, SDRF, पुलिस और होम गार्ड की टीमें अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा चुकी हैं।
प्राकृतिक आपदा से 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 14 पुल बह गए, 200 से अधिक सड़कें बंद, और पानी व बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है। मंडी के पटीकरी स्थित एक हाइड्रो प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क भी बंद है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों को राहत राशि व पुनर्वास की घोषणा की है। वहीं मौसम विभाग ने मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य में 20 जून से अब तक बारिश जनित हादसों में 164 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से मंडी जिले में सबसे ज्यादा 32 मौतें हुई हैं। भारी वर्षा और बर्फबारी के कारण राज्य को अब तक ₹1,400 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।
सरकार ने केंद्र से आपदा राहत हेतु विशेष पैकेज की मांग की है। जनता से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। हिमाचल एक बार फिर चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और राज्य को एकजुट होकर इस आपदा का सामना करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी से बढ़ा कर 31 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व बाई-साईकिल दिवस पर 3 जून को निकाली जाएंगी जागरूकता साईकिल रैली: एडीसी

ऊना: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 3 जून को आयोजित होने वाले विश्व बाई-साईकिल दिवस को लेकर आज नेहरू युवा केंद्र ऊना ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुराड़ स्कूल के बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टाफ को किया जागरूक : चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल विवाह की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला गुराड़ के बच्चों व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त की अध्यक्षता में साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन : साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा

एएम नाथ।  शिमला 26 सितम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश की राजधानी...
Translate »
error: Content is protected !!