हिमाचल में हर बूथ पर बढ़त बनाएगी भाजपा : देश सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करता है भरोसा : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा करते हैं। इसलिए इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत दुनिया की 3 आर्थिक महाशक्तियों में से एक होगा। जब प्रधानमंत्री ने देश की कमान सँभाली थी तो तो भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी। मात्र 10 सालों में वे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। भारत ने यह उपलब्धि इंग्लैंड जैसे देश को पीछे छोड़कर हासिल की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश को आगे ले जाने का विजन है, देश को विकसित बनाने का लक्ष्य है। दूसरी तरफ़ विपक्ष के गठबंधन के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है। वे देश को आगे ले जाने की बातों के बजाय इधर-उधर की बातें करते हैं। देशवासियों को  विपक्ष के विकास विरोधी इरादे पता हैं। देश वासियों ने पिछले 10 साल में सरकार देखी है। सरकार का काम देखा है और सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री की जनहित की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसलिए सब एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात कर  रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के कारण ही मात्र 10 साल में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। देश में मात्र10 सालों में 16 नए एम्स बने जबकि 70 सालों में मात्र नौ एवं एम्स बन पाए थे। इसी तरह देश में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या भी दोगुनी से ज़्यादा हुई। पहले देश में जहाँ 387 मेडिकल कॉलेज थे आज 706 हैं। इसी तरह पहले जहाँ देश में एमबीबीएस की 51 हज़ार 384 सीटें थी आज 1 लाख 9 हजार सीटें है। जबकि पीजी की सीटें 31 हज़ार से बढ़कर 70.6 हज़ार हो गई हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए इस सुधार से पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वस्थ्य भारत समृद्ध भारत की अवधारणा हैं। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना चलाई जा रही है जो पचास करोड़ से ज़्यादा लोगों का पांच लाख का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवा रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की एक बढ़कर एक जनहितैषी योजनाओं के कारण देश में आम जनमानस के जीवन स्तर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। आज हम भारत को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं आज हर भारतीय विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएगी। हिमाचल के लोग प्रधानमंत्री को मज़बूत बनाने के लिए भाजपा  को हर बूथ से बढ़त देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1362.05 करोड़ के ऋण : ज़िला ऊना में बैंको ने सितम्बर 2023 तक बांटे

ऊना, 14 दिसम्बर – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेल से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

वर्ष 2027 के अंत तक भटियात विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का किया ऐलान पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भटियात विस क्षेत्र में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें : कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानव श्रृंखला से देंगे ‘वोट करेगा ऊना’ का संदेश

ऊना, 14 मई। जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य एवं संस्कृति का संवर्द्धन ही सांस्कृतिक परिषद का उद्देश्य – अजय यादव

सोलन : ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां कोठों स्थित कला केन्द्र में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। अजय कुमार यादव ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!